UP: 'पत्नी कहती है घर मेरे नाम करो... तलाक दे दूंगी', वीडियो जारी कर पति ने लगाए गंभीर आरोप
Bareilly News: अतुल सुभाष आत्महत्या प्रकरण की सुर्खियों के बीच बरेली के एक युवक का वीडियो वायरल हुआ है। उसने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एआई इंजीनियर अतुल सुभाष ने आत्महत्या से पहले जो वीडियो बनाकर वायरल किया, वह देश भर में चर्चा का विषय बना है। इसके बाद कई पत्नी पीड़ित सामने आ रहे हैं। बरेली के शिवम सक्सेना ने भी एक वीडियो जारी कर खुद का हाल कुछ ऐसा ही बताया है। शिवम ने अपनी पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के गांधीपुरम निवासी शिवम सक्सेना ने बताया कि उनकी शादी आठ नवंबर 2019 को नैनीताल निवासी युवती से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद उनकी पत्नी मायके चली गई और वहां से कॉल कर बीस लाख रुपये मांगे। रुपये देने से मना किया तो पूरे परिवार को दहेज उत्पीड़न में फंसाने की धमकी दी।
UP: अफसर के बेटे ने खेला खूनी खेल, इस बात से नाराज छोटे भाई ने बड़े को गोलियों से भूना; मां पर भी तानी पिस्तौल
शिवम के पिता वाणिज्य कर अधिकारी (अब जीएसटी) हैं। परिवार में एक छोटा भाई है। इन सभी को कोर्ट में तारीखों की वजह से अक्सर नैनीताल जाना पड़ता है। शिवम ने बताया कि वह भी एक विभाग में संविदा पर नौकरी करते थे, पर इन्हीं उलझनों की वजह से उसे छोड़ना पड़ गया।
अदालतों के चक्कर काटकर थका
शिवम ने बताया कि पत्नी तब से आज तक उन लोगों पर आठ मामले दर्ज करा चुकी है। इनमें से कुछ बरेली तो कुछ मुकदमे नैनीताल में दर्ज कराए गए। दावा किया कि सभी केस में एफआर लग चुकी है। वहीं उन्होंने पत्नी पर जो चार केस दर्ज कराए, उनमें चार्जशीट हो गई है, पर पुलिस गिरफ्तारी से हिचक रही है।
उन्होंने बताया कि पुलिस जब केस में एफआर लगाती है तो पत्नी उसको दोबारा खुलवा देती है। कई मामले कोर्ट में भी खुल जाते हैं। सब जानते हैं कि वह निर्दोष हैं, पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। कोर्ट के चक्कर लगाकर वह थक गए हैं। पत्नी ने उनके घर में घुसकर एक हिस्से का ताला तोड़कर कब्जा भी कर लिया है। अब वह घर अपने नाम कराने के लिए कह रही है।
कई बार आया आत्महत्या का विचार
शिवम ने वीडियो में बताया है कि उनके मन में कई बार आत्महत्या का विचार भी आया था, पर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। बताया कि उनके वकील पर भी हमला किया जा चुका है। पिता सरकारी अधिकारी हैं लेकिन उन पर दुष्कर्म जैसे घिनौने आरोप लगाए जा चुके हैं। शादी करके वह पछता रहे हैं। हालांकि, कोर्ट व पुलिस पर उन्होंने भरोसा जताया है।