फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Difficult questions of mathematics confused the candidates

Bareilly News: गणित के कठिन प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को उलझाया

Mon, 02 Sep 2024 05:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Difficult questions of mathematics confused the candidates
- सीडीएस परीक्षा में 40 फीसदी, एनडीए में 30 फीसदी अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन


बरेली। संघ लोक सेवा आयोग की कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (सीडीएस), रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी (एनडीए, एन-1) की परीक्षा रविवार को जिले के 21 केंद्रों पर हुई। गणित के कई प्रश्न उलझाऊ आने से विद्यार्थियों का ज्यादातर समय उनको हल करने में बीत गया, ऐसे में वह पूरा पेपर हल नहीं कर सके।
परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकलविहीन संपन्न कराने के लिए मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर मुस्तैदी परखती रहीं। केंद्र व्यवस्थापकों का भी मार्गदर्शन किया। सीडीएस की परीक्षा पांच केंद्रों पर तीन पालियों में संपन्न हुई। पहली, दूसरी पाली में 2,375 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन

पहली पाली में 1,321, दूसरी में 1,323 और तीसरी में पंजीकृत 1148 में से 641 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। वहीं, 21 केंद्रों पर एनडीए की परीक्षा दो पालियों में हुई। पंजीकृत 6,394 अभ्यर्थियों के सापेक्ष पहली पाली में 4,463 और दूसरी में 4,451 उपस्थित हुए। कहीं कोई खामी की सूचना नहीं रही। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थियों से बातचीत
- प्रश्नपत्र आसान था। कुछ सवाल हल करने में ज्यादा समय लग गया, इसलिए कई प्रश्न छूट गए। - अक्षिता गंगवार, बरेली
- प्रश्नपत्र में शुरुआत के सवाल आसान आए थे पर जैसे-जैसे आगे बढ़े सवाल उलझाऊ होते गए। - प्रिंस, बरेली
- कई सवालों का प्रारूप पिछली बार की ही तरह रहा। मैट्रिक्स के सवाल आसन थे पर गणित के कठिन रहे। - मोहित, सितारगंज
- सम्मिश्र संख्या के सवालों ने काफी देर तक फंसाए रखा। कुल मिलाकर प्रश्न प्रत्र सामान्य था। - लक्ष्य, उधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed