फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Differently-abled father and mother beaten and thrown out of the house over land.

Bareilly News: जमीन की खातिर दिव्यांग पिता और मां को पीटकर घर से निकाला

Wed, 29 Jul 2026 02:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 29 Jul 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Differently-abled father and mother beaten and thrown out of the house over land.
बरेली। बिथरी चैनपुर इलाके में जमीन की खातिर बेटे ने अपने दिव्यांग पिता और मां को पीटकर घर से निकाल दिया। माता-पिता रात भर घर के बाहर भटकते रहे। बिथरी चैनुपर थाने में मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव रसुइया निवासी रामकली ने दर्ज कराई रिपोर्ट में जिक्र किया कि वह अपने सभी बेटों के बीच जमीन का बंटवारा कर चुकी हैं। सोमवार को रामकली और उनके दिव्यांग पति रामऔतार घर पर थे। तभी उनका बड़ा बेटे मोर सिंह घर आकर जमीन उसके नाम कराने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर पिटाई की।
विज्ञापन

मोर सिंह के बेटे दीपांशु और उसकी पत्नी मिथिलेश ने भी पीटा। इसके बाद घर से निकाल दिया। दंपती पूरी रात घर के बाहर भटकते रहे। मोर सिंह ने उन्हें चेतावनी दी है कि घर में कदम रखा तो हाथ-पैर तोड़ देंगे। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि जांच के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed