फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Died on the information of negative report

निगेटिव रिपोर्ट की जानकारी पर जान में आई जान

Fri, 22 May 2020 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Died on the information of negative report
डॉ. हिमांशी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

डॉ. हिमांशी ने अपनी डायरी में साझा की कोविड-19 से भय व जीत की खुशी

विज्ञापन
बरेली। पिछले माह एसआरएमएस में भर्ती कोरोना संदिग्ध संक्रमित के इलाज में शामिल रहीं रेडिएशन ओंकोजॉजी विभाग की जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर हिमांशी ने क्वारंटीन के गुजरे 21 दिनों की दास्तां डायरी में साझा की हैं। उन्होंने बताया कि संदिग्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया। शुरुआत के चार पांच दिन तो वह बेहद नर्वस रहीं मगर, धीरे-धीरे उन्होंने इन लम्हों को बेहतर उपयोग किया। डायरी में लिखा है कि 20 अप्रैल को उनकी डयूटी कोविड-19 वार्ड में लगी। इसके लिए उन्हें ट्रेनिंग दी गई थी मगर, वार्ड में कदम रखने के बाद वह एकबारगी डर सी गईं थी। वहीं, एक युवक की पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने के बाद वह बेहद घबरा गईं थी। इसके बाद उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया। पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने की जानकारी मानो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई हो मगर, उन्होंने सकारात्मक सोच नहीं छोड़ी। चार दिन बाद उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। पांचवें दिन रिपोर्ट आने से पहले वह बुरी तरह घबरा रहीं थी। रिपोर्ट निगेटिव की जानकारी मिलने पर उनकी जान में जान आई। यहीं नहीं इस रिपोर्ट ने उनके डर को भी दूर कर दिया। एक बार फिर वह संदिग्ध संक्रमितों के इलाज के लिए तैयार हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed