फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Permission not granted to practice at rifle club national shooter Neha sits on strike

Bareilly News: राइफल क्लब में अभ्यास करने की नहीं मिली अनुमति, धरने पर बैठीं राष्ट्रीय निशानेबाज नेहा

Fri, 15 Nov 2024 03:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 15 Nov 2024 03:15 PM IST
सार

बरेली में राष्ट्रीय निशानेबाज नेहा को राइफल क्लब में अभ्यास नहीं करने दिया, जिससे आहत नेहा क्लब के बाहर ही धरने पर बैठ गईं। उनका कहना है कि डीएम व सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद भी उन्हें राइफल क्लब में नहीं घुसने दिया।  

विज्ञापन
Permission not granted to practice at rifle club national shooter Neha sits on strike
राष्ट्रीय निशानेबाज नेहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में व्यवस्था के आगे बेबस राष्ट्रीय निशानेबाज नेहा को राइफल क्लब में अभ्यास की अनुमति के लिए धरने पर बैठना पड़ा। डीएम और सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद भी उन्हें अभ्यास के लिए परिसर में घुसने नहीं दिया गया। बृहस्पतिवार देर शाम तक शूटर धरने पर बैठी रहीं। इधर, अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते रहे। 

विज्ञापन


नेहा का आरोप है कि अधिकारियों के आदेश के बाद भी बाबू दिलीप कुमार ने उनको परिसर में अभ्यास नहीं करने दिया। उन्होंने बताया कि डीएम रविंद्र कुमार अभ्यास के लिए मौखिक आदेश दे चुके हैं। सिटी मजिस्ट्रेट राजीव कुमार शुक्ल भी बाबू को लिखित आदेश दे चुके हैं। इसके बाद भी बाबू ने उनको अभ्यास करने से रोक दिया। 
विज्ञापन


नेहा के मुताबिक, वह चार बार राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। बृहस्पतिवार को वह राइफल क्लब परिसर में ही धरने पर बैठी रहीं। देर रात तक उनकी शिकायत का कोई निस्तारण नहीं किया जा सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करना है प्रतिभाग 
नेहा ने बताया कि 13 दिसंबर को दिल्ली स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उनको प्रतिभाग करना है। इसी सिलसिले में वह सोमवार को राइफल क्लब में प्रशिक्षण के लिए अपना पंजीकरण कराने पहुंची थीं। इस पर बाबू दिलीप कुमार ने सिटी मजिस्ट्रेट से अनुमति लेकर आने के लिए कहा। 

उन्हें लिखित अनुमति मिल गई, लेकिन इसके बाद नेहा को बताया गया कि अभी शूटिंग रेंज हैंडओवर नहीं होने से यहां अभ्यास के लिए स्मार्ट सिटी के सीईओ से अनुमति लेनी होगी। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि वह राइफल क्लब में अभ्यास की अनुमति देने के लिए अधिकृत नहीं हैं। उन्होंने शिकायती पत्र पर सिटी मजिस्ट्रेट को भेज दिया है।

दूसरे निशानेबाज कर रहे अभ्यास
नेहा के मुताबिक, मंगलवार सुबह जब वह सिटी मजिस्ट्रेट से मिलकर लौटीं तो उनसे 25 मीटर की शूटिंग रेंज पर अभ्यास नहीं होने की बात कही गई। जबकि, उसी दौरान कई निशानेबाज वहां अभ्यास कर रहे थे। बुधवार को उन्होंने डीएम से लिखित शिकायत की। इसके बाद बृहस्पतिवार को वह राइफल क्लब परिसर में ही धरने पर बैठ गईं। उन्होंने शूटिंग रेंज के अंदर अभ्यास की अनुमति मिलने तक धरना जारी रखने की बात कही है।

सिटी मजिस्ट्रेट राजीव कुमार शुक्ल ने बताया कि नेहा हमारे पास आई थीं। उनकी समस्या को सुनकर हमने विभाग के बाबू को बुलाकर नियमानुसार पंजीकरण करवाकर प्रशिक्षण शुरू करने की अनुमति दे दी थी। 

राइफल क्लब के वरिष्ठ सहायक दिलीप कुमार ने बताया कि अधिकारियों के आदेश की कोई जानकारी मेरे पास नहीं है। अनुमति नहीं होने की वजह से खिलाड़ी को शूटिंग रेंज में अभ्यास करने से रोका गया। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed