{"_id":"6992134c1f614ad437049504","slug":"didnt-find-employment-after-a-diploma-course-in-interior-design-now-pursuing-a-technical-course-bareilly-news-c-4-1-agr1043-826999-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: इंटीरियर डिजाइन के डिप्लोमा कोर्स के बाद भी नहीं मिला रोजगार... अब कर रहे तकनीकी कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: इंटीरियर डिजाइन के डिप्लोमा कोर्स के बाद भी नहीं मिला रोजगार... अब कर रहे तकनीकी कोर्स
Mon, 16 Feb 2026 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तकनीकी कोर्स से मिलती है 16 सॉफ्टवेयर की जानकारी, इंडस्ट्री में इसी की डिमांड
बरेली। बरेली कॉलेज से इंटीरियर डिजाइन का डिप्लोमा लेकर निकले छात्र-छात्राओं को कोर्स में पिछड़ापन महसूस हो रहा है। रोजगार न मिलने पर वह खुद को अपडेट करने के लिए तकनीकी कोर्स कर रहे हैं। वर्तमान समय में इंटीरियर डिजाइन का कोर्स बेहद तकनीकी है। इसके लिए ऑटो कैड, थ्री-डी मैक्स, रैबिट आदि मिलाकर करीब 16 सॉफ्टवेयर की जानकारी होनी चाहिए। डिजाइनिंग इंडस्ट्री में इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है।
बीते तीन वर्षों में बरेली कॉलेज से करीब 54 छात्र-छात्राएं इंटीरियर डिजायन का डिप्लोमा लेकर निकले। लेकिन एक को भी कोर्स करने के बाद प्लेस्मेंट नहीं मिला। छात्रों ने बताया कि कोर्स बहुत बुनियादी है, जिसमें हम शीट वर्क और कलर काम्बिनेशन जैसे चीजें सीख जाते हैं, लेकिन आज की इंडस्ट्री डिजिटल की तरफ बढ़ रही है, ऐसे में कोर्स में आधुनिकता होना आवश्यक है, वरना कोई नौकरी है।
विज्ञापन
डिप्लोमा कोर्स इंडस्ट्री के अनुसार अपडेट नहीं है। मैंने ये कोर्स शौक में किया। अगर मुझे नौकरी करनी हो तो इससे जुड़े सॉफ्टवेयर के बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी है। ये जानकारी कोर्स का ही हिस्सा होना चाहिए, अन्यथा केवल डिप्लोमा से नौकरी नहीं मिलेगी। - सत्येंद्र, पूर्व छात्र
विज्ञापन
मुझे डिजाइनिंग सीखनी थी, कोर्स के दौरान मैंने शीट वर्क बहुत किया, लेकिन ये मेहनत तब तक बेकार है अगर हम इसे सॉफ्टवेयर पर नहीं उतारते। इसलिए मैं अब ऑटोकैड व अन्य सॉफ्टवेयर की समझ के लिए कोर्स करूंगी। मैंने पिछले वर्ष डिप्लोमा किया है। - अंसारी रिफा, पूर्व छात्रा
मुझे हमेशा से ही ज्योमेट्री व ड्राइंग का शौक रहा है। इसलिए मैंने इंटीरियर डिजाइन को चुना, लेकिन जब डिप्लोमा किया तो इसमें बुनियादी जानकारी ही मिली। जबकि इंडस्ट्री में ऑटोकैड बुनियादी ढांचा है, जो एक इंटीरियर के विद्यार्थी को आना चाहिए। - काकोली चतुर्वेदी, पूर्व छात्रा
कोर्स अपडेट नहीं है, सब कुछ मैनुअल रूप से ही सिखाया जा रहा है, जबकि आज की आवश्यकता है सॉफ्टवेयर सीखने की। इससे यदि विद्यार्थी 12वीं के बाद इंटीरियर डिजाइन में कॅरिअर बनाना चाहता है तो उसे उतना आना चाहिए कि वह किसी के अंडर में काम सीख सके। - अंकित, पूर्व छात्र
1989 का फोटोग्राॅफी कोर्स आज भी पढ़ रहे छात्र
बरेली कॉलेज में केवल इंटीरियर ही नहीं डिप्लोमा कोर्स में फैशन डिजाइन व फोटोग्राॅफी के कोर्स भी बेहद पुराने हैं। फोटोग्राॅफी का कोर्स 1989 से ही चल रहा है। वहीं, इंटीरियर व फैशन डिजाइन का डिप्लोमा वर्ष 2000 के बाद से अपडेट नहीं हुआ है।
वर्जन-
ये डिजाइनिंग के प्रैक्टिकल ओरिएंटेड कोर्स हैं। इस कोर्स को परिभाषित नहीं किया जा सकता। हमारे शिक्षक छात्रों को अपडेट रखते हैं। वहीं, समय-समय पर विश्वविद्यालय को भी कोर्स अपग्रेड करने के लिए कहा जाता है। - डॉ. एपी सिंह, निदेशक, सेल्फ फाइनेंस, बरेली कॉलेज