फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Did not go to office, did not get rest at home, if there is a power failure then it is forbidden to live

Bareilly News: दफ्तर गए न घर में मिला आराम, बिजली गुल तो जीना हराम

Thu, 10 Aug 2023 02:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 10 Aug 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Did not go to office, did not get rest at home, if there is a power failure then it is forbidden to live
बरेली। सुभाषनगर के पटेल विहार में 48 घंटे के भीतर दूसरी बार भूमिगत केबल में फाॅल्ट हो गया। बिजली गुल होने से लोग मंगलवार को रात सो नहीं सके। बुधवार भोर में बिजली मिली लेकिन कुछ ही घंटोंं में ब्रेक डाउन हो गया। पूरी दोपहर पसीना बहाते हुए बीता। सुबह नौ बजे जब लोग दफ्तर जाने की तैयारी में थे, तब नहाने के लिए पानी नहीं मिला। बिजली की वजह से न दिन में चैन है, न रात में आराम।
विज्ञापन

कभी ओवरलोडिंग तो कभी लाइन में फाॅल्ट की वजह से सुभाषनगर क्षेत्र की आपूर्ति आए दिन प्रभावित हो रही है। शेड्यूल 24 घंटे का है लेकिन आपूर्ति का समय तय नहीं है। मंगलवार को रात 10 बजे केबल में फाॅल्ट हुआ तो तीन हजार से अधिक घरों की आपूर्ति ठप हो गई। रात एक बजे बिजली आई तो कुछ ही देर में ट्रिपिंग हो गई। भोर के चार बजे आपूर्ति मिली लेकिन सुबह नौ बजे फिर गुल हो गई। तमाम लोग दफ्तर और दुकान नहीं जा सके। घर में भी आराम नहीं मिला। त्रिरुपति विहार, पटेल विहार, गंगानगर, जागृति नगर, विवेक विहार, सिटी एन्क्लेव, ग्रीन वैली कॉलोनी, इफ्को कॉलोनी, साउथ सिटी कॉलोनी, करगैना, अनुपमनगर क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान हुए। घरों व प्रतिष्ठानों को शाम 3:30 बजे तक साढ़े पांच घंटे आपूर्ति नहीं मिल सकी।
विज्ञापन



रविवार रात से प्रभावित है आपूर्ति
निजी संचार कंपनी के कर्मचारियों ने सुभाषनगर में पटेल विहार कॉलोनी के पास रविवार को आधी रात 11 केवी लाइन का केबल काट दिया था। बीडीए टू फीडर के तीन हजार से अधिक घरों और प्रतिष्ठानों की आपूर्ति ठप हो गई थी। सोमवार को रात 8 बजे 18 घंटे बाद बिजली मिली पर 24 घंटे भी नहीं चली। बार बार ट्रिपिंग हुई। मंगलवार को रात दोबारा फाल्ट हो गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन



जिम्मेदारी नहीं निभाई, निजी कंपनी पर दोष मढ़ा
बरेली। विद्युत वितरण खंड प्रथम के कुछ अभियंताओं और कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाई, बल्कि निजी संचार कंपनी पर दोष मढ़कर अपना बचाव किया है। केबल काटने वाले कर्मचारियों पर एफआईआर भी मुख्य अभियंता ने संज्ञान लेने के बाद कराई। अब अधिशासी अभियंता अमित आनंद का कहना है कि निजी संचार कंपनी के कर्मचारियों ने रविवार को रात ओएफसी केबल के लिए भूमि के भीतर ड्रिल किया था जिससे कई जगह केबल क्षतिग्रस्त हो गई थी। एक फाॅल्ट तो सोमवार को रात ठीक किया गया। मंगलवार को दिन में आपूर्ति मिली पर मंगलवार को रात में दूसरा फाल्ट फिर सामने आया। आपूर्ति इसीलिए बुधवार को दिन में प्रभावित हुई है। ब्यूरो



बिजली न होने पर लौट गए मेहमान

जहां फाॅल्ट हुआ वहीं एक जनप्रतिननिधि रहते हैं। वे देखने तक नहीं आए। बिजली गई तो पानी चला गया। नहाने को तरस गए। पीने तक के लिए भी पानी नहीं मिला। मिनरल वाटर की बोतल मंगाकर काम चलाया। गर्मी में मेहमान की बेटी बीमार हो गई, वे सब चले गए। -अभिनय कुमार, साउथ सिटी

तीन दिन से दूध का कारोबार नहीं हो रहा

दूधर सुरक्षित रखने के लिए बिजली जरूरी है। रविवार को रात से बिजली आपूर्ति फेल है। कभी आती है कभी जाती है। इसलिए कारोबार प्रभावित हो गया है। बिक्री से बचा दूध खराब हो रहा है। -प्रतीक चौधरी, साउथ सिटी


विवेक विहार में 24 घंटे से बिजली नहीं मिल रही है। घर के फ्रिज में रखे खाद्य पदार्थ खराब हो गए। मैं स्कूल जाने के लिए तैयार नहीं हो सका। छुट्टी करनी पड़ी। -राजेश कुमार, शिक्षक विवेक विहार



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article