फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Diamonds and gold pieces found in villager's house stolen

ग्रामीण के घर में मिले हीरे और सोने की मोहरें चोरी

Wed, 23 Feb 2022 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
Diamonds and gold pieces found in villager's house stolen
बरेली। बिशारतगंज के गांव ढका में रहने वाले चिरौंजी लाल ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत करके गांव के एक व्यक्ति पर उनके घर में निकले हीरे और सोने की मोहरें चोरी करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच बिशारतगंज पुलिस को सौंपी गई है।
विज्ञापन

एसएसपी कार्यालय में दिए शिकायतीपत्र में चिरौंजी लाल ने कहा है कि कुछ दिन पहले उनके घर में सौ हीरे और सोने की कुछ मोहरें निकली थीं। यह बात किसी तरह गांव में फैल गई। इसके बाद गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने साथियों की मदद से उनके घर में घुसकर हीरे और मोहरें चोरी करके गांव की कुछ महिलाओं में बांट दीं। कुछ हीरे उसने अपने पास रख लिए। अब वह कह रहा है कि ये हीरे उसके घर से निकले हैं। इस संबंध में उन्होंने बिशारतगंज थाने में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उनकी शिकायत सुनकर सीओ दीपशिखा ने बिशारतगंज पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed