फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dial 100 service in the city from October

शहर में डायल 100 सेवा अक्तूबर से

Fri, 19 Aug 2016 12:52 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Fri, 19 Aug 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
दो अक्तूबर से शहर के लोगों को  डायल 100 सेवा का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। इसके लिए एक महीने में डिजिटल मैप तैयार होना है। लखनऊ से आए एसपी ट्रैफिक अभिषेक सिंह और जीआईएस-एप के साफ्टवेयर इंजीनियर दीपक कुमार ने आईजी विजय सिंह मीना की मौजूदगी में जोन के सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को डिजिटल मैप बनाने का फार्मूला बताया। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस सभागार में एसपी ट्रैफिक और साफ्टवेयर इंजीानियर ने बताया कि जीआईएस-एप की मदद से जिलों से सभी थाने आन लाइन जुड़ जाएंगे। जिलों के हर मोहल्लों और गांव की जानकारी एप पर होगी। इससे पुलिस के रिस्पोंस टाइम में कमी आएगी। 108 एम्बुलेंस सेवा की तरह से कोई व्यक्ति सीधे लखनऊ फोन करेगा तो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच जाएगी। आईजी ने बताया कि  डायल 100 सेवा दो अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन शुरू होगी। इसके लिए जिले को करीब 58 गाड़ियां मिल रही हैं।  फोन जैसे ही लखनऊ स्थित कंट्रोल रूम पहुंचेगा, गाड़ियां वहां ऑन लाइन उन्हें नक्शे में दिखाई देंगी।  जिस स्थान से फोन किया जाएगा, वहां से सबसे करीब जो गाड़ी होगी उसी को सबसे पहले मौके पर भेजा जाएगा। दूसरे चरण में थाने के पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाना है। इस मौके पर डीआईजी आशुतोष कुमार, ओंकार सिंह, एसएसपी आरके भारद्वाज, एसपी देहात यमुना प्रसाद, एसपी सिटी समीर सौरभ, सीओ आकाश तोमर, नीति द्विवेदी, इंदू प्रभा सिंह, स्नेहलता, सिद्धार्थ वर्मा आदि मौजूद रहे। जोन से सभी जिलों से पुलिस अधिकारी भी कार्यशाला में मौजूद थे।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed