{"_id":"3d589a13cc6d2cf7f0bfcea8f45f1f45","slug":"dharna-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
बरेली
Updated Fri, 25 Sep 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द होने के बाद भले ही प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें दिलासा दिया गया हो, लेकिन वेतन न मिलने से जिले के नाराज शित्रामित्रों ने फिर पढ़ाई ठप कर दी है। गुरुवार से उन्होंने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने वार्ता के लिए शिक्षामित्रों को बुलाया, लेकिन उन्हाेंने मिलने से मना कर दिया।
शिक्षामित्र वेतन को लेकर स्थिति साफ न होने से परेशान हैं। लेखा अधिकारी ने बीएसए को पत्र लिखकर वेतन जारी करने की अनुमति मांगी है। इससे शिक्षामित्र नाराज हो गए हैं। सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में धरने को संबोधित करते हुए दुष्यंत चौहान ने कहा कि अगर वेतन को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया जाता है तो बीएसए दफ्तर में कोई कामकाज नहीं होने दिया जाएगा। रचना शर्मा ने कहा कि अब आरपार की लड़ाई होगी। धरने को विनीत चौबे, केपी सिंह, श्याम बिहारी, भगवान सिंह, संजीव सिंह, प्रमोद पाल, प्रीति यादव, रोहित यादव ने संबोधित किया।
बकरीद नहीं मनाएंगे शिक्षामित्र
जिले के 3400 शिक्षामित्रों ने बकरीद नहीं मनाने का फैसला किया है। मुस्लिम शिक्षामित्र तो इसे नहीं ही मनाएंगे साथ ही हिंदू शिक्षामित्र भी मुस्लिम दोस्तों के निमंत्रण पर नहीं जाने का फैसला किया है।