{"_id":"58dac0784f1c1b442363f523","slug":"dharmendra-opposes-parliament-s-trunking-ground-in-babhia","type":"story","status":"publish","title_hn":" बभिया में ट्रंचिंग ग्राउंड का धर्मेंद्र ने संसद में किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बभिया में ट्रंचिंग ग्राउंड का धर्मेंद्र ने संसद में किया विरोध
बरेली
Updated Wed, 29 Mar 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभिया में प्रस्तावित ट्रंचिंग ग्राउंड कूड़ा निस्तारण का आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने विरोध किया है। उन्होंने संसद में यह मुद्दा उठाते हुए रामगंगा नदी को प्रदूषित करने का तर्क देते हुए बभिया में कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाने से रोकने की मांग उठाई है।
सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि उनके लोक सभा क्षेत्र आंवला में कैंट (बरेली) क्षेत्र के बभिया गांव के पास से राम गंगा नदी गुजरती है। बभिया के पास नगर निगम ट्रंचिंग ग्राउंड (कूड़ा निस्तारण केंद्र) बनाना चाहता है, इसका प्रस्ताव भी जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को भेजा जा चुका है। सांसद का आरोप था कि कमीशन के चक्कर में जिला प्रशासन राम गंगा नदी को प्रदूषित करना चाहता है। एक तरफ तो सरकार राम गंगा नदी को स्वच्छ एवं साफ सफाई करने के लिए अभियान चलवा रही है, वहीं दूसरी तरफ अगर बभिया के पास कूड़ा निस्तारण केंद्र बन गया तो राम गंगा नदी जरूर प्रदूषित हो जाएगी। जिससे यहां लगने वाले कार्तिक मेले में आने वाले श्रद्धालुओं पर प्रभाव पड़ेगा। गंगा स्नान करने वाले भी प्रदूषित पानी से कैसे स्नान कर सकेंगे।