फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dhanush Yagya staged in Ram Leela

राम लीला के में धनुष यज्ञ का मंचन

Mon, 09 Mar 2020 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 02:13 AM IST
विज्ञापन
Dhanush Yagya staged in Ram Leela
बरेली में चल रही रामलीला में रविवार को सीता स्वयंवर का मंचन हुआ। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
ब्रह्मपुरी की लीला का पांचवां दिन, राम बारात आज
विज्ञापन

बरेली। श्री रामलीला सभा की ओर से ब्रह्मपुरी में राम लीला का पांचवें दिन धनुष यज्ञ लीला का मंचन किया गया। इसमें विजय बजरंग आदर्श मंडल अयोध्या के कलाकारों ने धनुष भंग करने के दृश्य को प्रस्तुत कर दर्शकों से खूब तालियां बटोरी।
लीला का मंचन सीता स्वयंवर के दृश्य से शुरू होता है। इसी में धनुष यज्ञ का चित्रण किया गया। जिसमें श्री राम धनुष उठा कर तोड़ देते हैं। इसके माध्यम से बताया कि शिव का धनुष जहाज है और राम का बल समुद्र है। धनुष टूटने से सारा समाज डूब गया। जो मोहवश इस जहाज पर चढ़े थे। शिव धनुष टूटते ही देवांगनाएं नृत्य करने लगीं। लोग रंग बिरंगे फूल बरसा रहे थे। किन्नर रसीले गीत गा रहे थे। सभी हर्षित नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

लीला में देवेंद्र नाथ शर्मा, अतुल कपूर, राधा कृष्ण शर्मा प्रह्लाद, अमित अरोरा, इंद्रदेव त्रिवेदी, अमर नाथ तिवारी,सर्वेश रस्तोगी, प्रखर मिश्रा आदि का सहयोग रहा। मीडिया प्रभारी इंद्रदेव त्रिवेदी ने बताया कि सोमवार को राम की होली मय बारात पूर्वान्ह 11 बजे निकाली जाएगी। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुन: लीली स्थल पहुंच कर पूर्ण होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम बारात में न करें नशे का सेवन

बरेली। होली के अवसर पर सोमवार को निकलने वाली राम बारात में किसी प्रकार के नशे का सेवन लोग न करें। यह अपील रामलीला सभा ब्रह्मपुरी की ओर से की गई है। न कपड़े फाड़ें, ना हथियार लेकर चलें, लड़ाई झगड़े से भी बचें। सभी श्रद्धालु लीला का आनंद ले और प्रेम पूर्वक होली मनाएं। साथ राम के रथ पर पानी या रंग न फेंकने का भी अनुरोध किया गया है।

नगर निगम से टैंकर की मांग

बरेली। श्रीराम लीला सभा बमनपुरी के मीडिया प्रभारी अमित अरोरा ने नगर निगम व पुलिस प्रशासन से मांग की है कि होली के दिन निकलने वाली राम बारात में होरियारों को मोर्चा लड़ने में पानी की कमी पूरे रास्ते भर न हो ऐसी व्यवस्था की जाए। इसके अलावा बिजली विभाग से भी मांग की गई है कि जिस रास्ते से भी राम बारात गुजरे वहां की बिजली बंद रखी जाए। साथ नगर निगम के होली के दिन 24 घंटे पानी सप्लाई की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed