फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dhanteras showering money on the market , 225 million purchase of the crop

धनतेरस पर बाजार में बरसा धन, त्र 225 करोड़ की खरीददारी

Tue, 10 Nov 2015 01:39 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 10 Nov 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras showering money on the market , 225 million purchase of the crop
बरेली। धनतेरस पर बीते साल से अधिक कारोबार हुआ। ऑटो मोबाइल्स, बर्तन, सर्राफा, इलेक्ट्रानिक्स, मोबाइल फोन, लैपटॉप और मिठाई के बाजार में खूब भीड़ उमड़ी। सवा दो सौ करोड़ रुपये बाजार पर बरसे। भीड़ भाड़ के चलते देर रात तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

इस बार बाजार पर लक्ष्मी काफी मेहरबान रही हैं। पांच दिन तक चलने वाले दीपोत्सव के पहले दिन ही सवा दो सौ करोड़ से ज्यादा कारोबार होने से व्यापारी खुश दिखे। बाजारों में दोपहर से ही ग्राहकाें का आवागमन शुरू हो गया था। ऑटो मोबाइल्स और सर्राफा बाजार में पहले से ही बुकिंग हो चुकी थी। इसलिए लोगाें ने मुहूर्त के अनुसार डिलीवरी ली।
विज्ञापन

- आनलाइन भी हुई खरीददारी
भीड़ भाड़ से बचने के लिए तमाम लोगाें ने ऑनलाइन पंसारी डॉट कॉम, फ्लिपकार्ट, अमेजन, स्नैपडील, मिंत्रा आदि शॉपिंग वेबसाइट से घर बैठे खरीददारी की। ऑनलाइन खरीददारी करने वाले तमाम लोग मायूस भी हुए, क्योंकि उनकी समय से डिलीवरी नहीं आई। कारोबारियाें का कहना है कि गारमेंट और इलेक्ट्रानिक सामान ऑनलाइन की वजह से बंट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ऑटोमोबाइल: त्र 75 करोड़
दो पहिया और कार आदि खरीददारों ने पहले से ही बुकिंग करा ली थी। डिलीवरी देने के लिए प्रतिष्ठानों पर अतिरिक्त काउंटर लगाए गए थे। लेकिन जो लोग आज खरीददारी करने आए वे बहुत मायूस हुए। ऑटो कारोबारी पंकज अग्रवाल, एसपीएस चौहान, अजय अग्रवाल और अनिल अग्रवाल ने बताया कि बुधवार तक लोगों की डिलीवरी होनी है। अब तक सवा चार सौ कार, आठ सौ स्कूटर, 17 सौ से ज्यादा बाइक बिक्री हो चुकी है।
- सर्राफा: त्र 65 करोड़
दिवाली से पहले सोना और चांदी में आई गिरावट का फायदा लोगाें ने त्योहार पर उठाया। धनतेरस और दिवाली पर डिलीवरी लेने के लिए हजारों लोगाें ने पहले से ही बुकिंग करा ली थी। तनिष्क प्रबंधक विवेक अरोड़ा ने बताया कि डिलीवरी देने के लिए सुबह सात बजे से ही शोरूम खोल दिया था। राम कुमार सर्राफ प्रतिष्ठान पर भी देर रात तक ग्राहक जुटे रहे। राजेंद्र कुमार और पुनीत अग्रवाल ने बताया कि बाजार में उत्साह है। हीरा,कुंदन, चांदी से बने आभूषणों की खूब बिक्री हुई। आधी रात तक खरीददारी होती रही। अन्य शोरूम और सर्राफा बाजार देर रात तक गुलजार रहा।
- बर्तन: त्र 5 करोड़
धनतेरस पर ग्राहकाें की पहली पसंद बर्तन और क्राकरी आदि है। इसलिए बर्तन बाजार आधी रात बाद तक खुले रहे। लोगाें ने पीतल, तांबा और स्टील से बने बर्तन को खरीदा। पांच करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।
- इलेक्ट्रानिक: त्र 30 करोड़
शुभ मुहूर्त में लोगाें ने वाशिंग मशीन, लैपटॉप, मोबाइल फोन, माइक्रोवेव, फ्र ीज, आयरन, मिक्सर, एलईडी, बिजली उपकरण आदि की खूब खरीददारी हुई। इलेक्ट्रानिक बाजार एसोसिएशन अध्यक्ष हरीश अरोरा ने बताया कि कई आयटमाें में छूट और ऑफर योजना होने से ग्राहक खूब जुटे। इलेक्ट्रानिक बाजार में 30 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हुआ।

- अन्य कारोबार: त्र 60 करोड़
इस बार चीन में बनी आतिशबाजी से बाजार पटा रहा। प्रतिबंधित पोटेशियम क्लोरेट जैसे रसायनिक पदार्थों से बने पटाखे बाजार में मौजूद है। प्रशासन इसे लेकर खामोश हैं। दिवाली तक 20 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है। मिठाई, ड्राईफ्रूट और गिफ्ट आदि बाजार में 15 करोड़ से अधिक का कारोबार होना तय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed