फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dhananjay Singh's close friends staying in hotels, may be released tomorrow

Bareilly News: होटलों में ठहरे धनंजय सिंह के करीबी, कल हो सकती है रिहाई

Mon, 29 Apr 2024 03:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Dhananjay Singh's close friends staying in hotels, may be released tomorrow
बरेली। पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह के बरेली सेंट्रल जेल में आने के साथ ही निगरानी बढ़ा दी गई है। धनंजय की सोमवार शाम को रिहाई हो सकती है।
विज्ञापन

शनिवार शाम धनंजय सिंह को सघन सुरक्षा व्यवस्था के बीच सेंट्रल जेल लाया गया था। 15 कारों का काफिला धनंजय सिंह के परिजनों, वकीलों व खास लोगों का भी था। सूत्रों के मुताबिक ये लोग जेल के आसपास ही महंगे होटलों में ठहरे हैं। इनमें से कुछ लोग जेल के आसपास निगरानी भी रख रहे हैं कि कहीं अचानक ही धनंजय सिंह को कहीं और शिफ्ट न कर दिया जाए। हाईकोर्ट से धनंजय की जमानत हो चुकी है। माना जा रहा है कि धनंजय के वकील काफी तेजी से आदेश का अनुपालन कराने की कागजी कार्रवाई में जुटे हैं।

सोमवार शाम तक सेंट्रल जेल प्रशासन को परवाना थमाकर रिहाई कराई जा सकती है। ऐसा न हो सका तो मंगलवार सुबह तक प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। इधर, हाई प्रोफाइल धनंजय सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट की सुगबुगाहट के बीच जेल प्रशासन का दावा है कि उसको आम बंदियों की तरह ही जेल में रखा गया है। बंदियों को जो सामान्य भोजन व सहूलियतें मिलती हैं, वही धनंजय को दी जा रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed