{"_id":"69e9201b16d94a2f6e0f5940","slug":"dhampur-bio-organics-acquired-by-forever-global-enterprises-ltd-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-4980-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स को फॉरेवर ग्लोबल इंटरप्राइजेज लिमिटेड ने खरीदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स को फॉरेवर ग्लोबल इंटरप्राइजेज लिमिटेड ने खरीदा
Thu, 23 Apr 2026 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज क्षेत्र में स्थित धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स चीनी मिल का स्वामित्व बदल गया है। फॉरेवर ग्लोबल इंटरप्राइजेज लिमिटेड ने इस मिल को 305 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। यह सौदा एकमुश्त भुगतान के आधार पर हुआ है।
मीरगंज चीनी मिल क्षेत्र की प्रमुख औद्योगिक इकाइयों में शामिल है। इसकी क्षमता प्रतिदिन 90 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की है, जबकि मिल में 19 मेगावाट का पावर जनरेशन प्लांट भी संचालित है। पिछले पेराई सत्र में मिल में 80.19 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हुई थी। किसानों को 314.39 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था। नए प्रबंधन के आने से क्षेत्र के गन्ना किसानों ने भुगतान में देरी की समस्याओं के समाधान की आकांक्षा जताई है।
फॉरेवर ग्लोबल इंटरप्राइजेज इससे पहले भी चीनी उद्योग में विस्तार की योजना बना रही थी। कंपनी की नजर बहेड़ी स्थित केसर शुगर मिल पर भी थी, लेकिन सौदा नहीं हो सका। कंपनी के प्रबंध निदेशक तन्मय मोदी ने मिल का कार्यभार संभाल लिया है। भविष्य में उत्पादन व क्षमता बढ़ाने की दिशा में काम करने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
वर्जन, मिल बिकने की जानकारी है, लेकिन इस संबंध में कोई लिखित सूचना नहीं मिली है। - आलोक कुमार, एसडीएम, मीरगंज