फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Devotees get emotional after watching the presentation of Jesus' crucifixion

Bareilly News: यीशु की क्रूस यात्रा की प्रस्तुति देख भावुक हुए श्रद्धालु

Sat, 08 Apr 2023 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 08 Apr 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Devotees get emotional after watching the presentation of Jesus' crucifixion
गुडफ्राईडे पर सेंट अल्फांसेस चर्च पर क्रूस रास्ते की झांकी में शामिल हुए श्रद्धालु - अमर उजाला
बरेली। सेंट अल्फांसस चर्च परिसर में शुक्रवार को प्रभु यीशु की क्रूस यात्रा पर आधारित नाट्य प्रस्तुति दी गई। इसे देख श्रद्धालु भावुक हो उठे। वे यह महसूस कर विचलित भी हो रहे थे कि जब प्रभु यीशु को सलीब पर चढ़ाया गया होगा तो उन्हें कितना कष्ट हुआ होगा।
विज्ञापन

गुड फ्राइडे पर बिशप स्कूल के मैदान में प्रभु यीशु को प्राणदंड दिए जाने का दृश्य दिखाया गया। नाटक के बाद चर्च में दुख भोग की विधि हुई। बाइबिल से प्रभु यीशु के पाठ पढ़े गए। धर्माध्यक्ष बिशप इग्नेशिशयस डिसूजा ने प्रवचन दिया। पादरी पल्ली पुरोकहत, फादर हैरी डी. कूना सहित मौजूद पादरियों ने देश और दुनिया की भलाई के लिए प्रार्थना की। बाद में क्रूस की आराधना की गई। अंत में प्रभु भोज दिया गया।
विज्ञापन

----
ईसाई समाज ने श्रद्धापूर्वक मनाया गुड फ्राइडे
सिविल लाइंस स्थित द क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च में विशेष आराधना का आरंभ मुख्य पादरी सुनील के. मसीह ने किया। रेव्ह. एडमंड ने प्रार्थना की अगुवाई की, और रेब्ह. प्रमोद नंदा ने बाइबिल का पाठ पढ़ा। प्रयागराज से आए डॉ. जस्टिन मसीह ने गिटार बजाकर गीत गाया। बरेली सहित लखनऊ, कानपुर, हल्द्वानी, बागेश्वर, औरंगाबाद (बिहार), नोएडा और दिल्ली के श्रद्धालु मौजूद रहे। इज्जतनगर इंटरडिपेंडेंट बैप्टिस्ट चर्च में भी कार्यक्रम हुए। सुरेंद्र थामस, अमन सिंह, सिस्टर मनीषा सिंह समेत सात पास्टरों का संबोधन हुआ। सीनियर पास्टर डॉ. विलियम सैमुअल ने अपना संदेश सुनाया। मैथोडिस्ट चर्च वीरभट्टी में पादरी अजीत पॉल की अध्यक्षता में आराधना हुई। पादरी अजीत पॉल, प्रेमरोज, बी राम, विल्सन, ममता आदि रहे। सेंच माइकल चर्च, सेंट पॉल्स चर्च, सेंट स्टीफन चर्च में भी आराधना सभाएं हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed