Sawan Somwar: बरेली के नाथ मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करने उमड़े भक्त, शिवमय हुआ शहर
सावन के तीसरे सोमवार को नाथ मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिरों के कपाट खुले तो शिवभक्तों ने हर-हर महादेव उद्घोष करते हुए जलाभिषेक किया। दोपहर बाद तक जलाभिषेक का सिलसिला चलता रहा।
विस्तार
सावन माह के तीसरे सोमवार को बरेली में बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। नाथ मंदिरों में भोर से ही भगवान शिव का जलाभिषेक शुरू हो गया। दोपहर तक मंदिरों में भक्तों की कतार लगी रही। इससे पूर्व शहर से गंगाजल लेने गए कांवड़ियों की शाम से देर रात तक वापसी होती रही। मध्य रात्रि के बाद नाथ मंदिरों के कपाट खुले तो शिवभक्तों ने हर-हर महादेव उद्घोष करते हुए जलाभिषेक किया।
सावन के तीसरे सोमवार को लेकर कांवड़ियों में काफी उत्साह दिखा। रविवार शाम से ही पूरे उल्लास और श्रद्धा के साथ कछला व रामगंगा घाट से कांवड़ियों की वापसी का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। जत्थों के रूप में कांवड़िये नाथ मंदिरों पर एकत्र होते रहे और जलाभिषेक के लिए प्रतीक्षा करते रहे। इन कांवड़ियों के लिए कई मंदिरों पर भोजन और जलपान आदि की व्यवस्था भी की गई थी। बाबा अलखनाथ मंदिर की ओर से व्यवस्था की गई।
भजन की धुन पर थिरके शिवभक्त
दिनभर कांवड़ियों के आवागमन से शहर की सड़कें गुलजार रहीं। भगवा वस्त्र में थिरकते कांवड़िये, वाहनों पर ध्वज, डीजे पर बजते भगवान शिव के भजन व जयकारों की गूंज से शहर का वातावरण शिवमय हो गया। हजारों कांवड़िये कछला घाट से गंगाजल लेकर मंदिरों में पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर जगह-जगह पुलिस तैनात रही। अधिकारियों ने मंदिर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.