फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Devmurthy and Dr. Somesh Yadav get anticipatory bail from the High Court

देवमूर्ति और डॉ. सोमेश यादव को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत

Tue, 15 Jun 2021 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Devmurthy and Dr. Somesh Yadav get anticipatory bail from the High Court
bareilly college

बरेली कॉलेज में गबन के मामले में बाकी आरोपी भी जमानत लेने के प्रयास में
विज्ञापन

14 आरोपी हैं गबन के मामले में, सिर्फ एक को ही गिरफ्तार कर पाई पुलिस

बरेली। बरेली कॉलेज में पांच करोड़ के गबन के मामले में प्रबंध समिति के सचिव देवमूर्ति और पूर्व प्राचार्य डॉ. सोमेश यादव को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। बताया जा रहा है कि दो और आरोपियों ने अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट में अर्जी लगा रखी है। वैसे इस मामले में पुलिस ने 14 आरोपी बनाए थे लेकिन इनमें से सिर्फ उपाध्यक्ष काजी अलीमुद्दीन को गिरफ्तार कर पाई थी।
बरेली कॉलेज के कर्मचारियों की शिकायत पर तत्कालीन मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद के निर्देश पर क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश प्रकाश ने बरेली कॉलेज में हुए गबन की जांच की थी जिसके बाद सात दिसंबर 2018 को अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में इस केस की विवेचना क्राइम ब्रांच को दे दी गई। इंस्पेक्टर सुरेंद्र कटियार ने विवेचना में पाया कि दो करोड़ के काम बगैर टेंडर के ही करा दिए गए। सांठगांठ कर बिल भी पास कर दिए गए। इसके बाद इंस्पेक्टर ने प्रबंध समिति के सचिव देवमूर्ति, उपाध्यक्ष काजी अलीमुद्दीन, पूर्व प्राचार्य सोमेश यादव और अजय शर्मा और ठेकेदार मसूद समेत 14 लोगों को इस मामले में आरोपी बनाया था।
विज्ञापन

पुलिस ने 15 मार्च को एकाएक बरेली कॉलेज प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष काजी अलीमुद्दीन को गिरफ्तार किया तो सनसनी फैल गई। इसके बाद कई दिन तक पुलिस दावा करती रही कि इस मामले में बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार उनके घरों पर दबिश दी जा रही है लेकिन कुछ दिन तक चलने के बाद यह सिलसिला ठंडा हो गया। सभी आरोपियों को फरार घोषित कर पुलिस शांत बैठ गई। तीन महीने बाद भी इस मामले में और कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इसी बीच सचिव देवमूर्ति और पूर्व प्राचार्य सोमेश यादव को दो जून को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई। बताया जा रहा है कि पूर्व प्राचार्य अजय शर्मा और ठेकेदार भी अग्रिम जमानत लेने की कोशिश में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी सचिव देवमूर्ति और प्राचार्य सोमेश यादव को दो जून को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। शेष आरोपी भी जमानत लेने के प्रयास में हैं। - सुरेंद्र कटियार, इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed