{"_id":"67d88c75668b363c97093d6d","slug":"development-works-worth-rs-800-crore-will-be-approved-today-bareilly-news-c-4-lko1064-600748-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आठ सौ करोड़ के विकास कार्यों पर आज लगेगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आठ सौ करोड़ के विकास कार्यों पर आज लगेगी मुहर
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम कार्यकारिणी की विशेष बजट बैठक में मंगलवार को आठ सौ करोड़ के विकास कार्यों पर मुहर लगेगी। 12 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति आय और व्यय पर चर्चा कर निर्णय लेगी। इसमें नाला सफाई पर भी चर्चा होगी और बजट भी दिया जाएगा।
महापौर की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे नगर निगम कार्यकारिणी वर्ष 2025-26 के बजट पर चर्चा करेगी। अधिकारियों के मुताबिक 800.33 करोड़ के इस बजट में पेयजल, सीवर, सफाई, निर्माण, पार्कों के सौंदर्यीकरण, कूड़ा निस्तारण आदि के लिए आवंटन किया जाएगा। कूड़ा उठान, कर, विज्ञापन, मलिन बस्तियों के विकास, तालाबों के सौंदर्यीकरण, सीएम ग्रिड योजना फेज टू सहित आउटसोर्सिंग पर रखे जाने वाले कर्मचारियों के वेतन आदि पर भी मंथन होगा।
ढाई करोड़ से सफाई, 35 करोड़ से नए नालों का होगा निर्माण
मानसून के दौरान जलभराव की स्थिति को देखते हुए इस बार नालों की सफाई पर ढाई करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मानसून से पहले नालों की सफाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए निर्माण विभाग ने योजना तैयार कर ली है। साथ ही, 35 कराेड़ की लागत से नए नालों का निर्माण होगा। नगर निगम क्षेत्र में छोटे-बड़े 250 नाले हैं। इनमें अधिकतर की सफाई स्वास्थ्य विभाग कराता है। बड़े नालों की सफाई निर्माण विभाग की ओर से कराई जाती है। महापौर उमेश गौतम ने कहा कि इस बार जनता को जलभराव से नहीं जूझना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
--
पहली बार निगम में 800.33 करोड़ का बजट पेश होगा। इससे शहर के विकास को गति मिलेगी। - उमेश गौतम, महापौर
कार्यकारिणी की बजट बैठक मंगलवार को होगी। इसमें आय-व्यय पर चर्चा की जाएगी। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त