{"_id":"68f0122598b4f6f7c302f5ff","slug":"development-works-worth-rs-7-crore-will-be-approved-in-the-executive-meeting-bareilly-news-c-4-vns1074-747194-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कार्यकारिणी की बैठक में सात करोड़ के विकास कार्यों पर लगेगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कार्यकारिणी की बैठक में सात करोड़ के विकास कार्यों पर लगेगी मुहर
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में सात करोड़ की लागत के प्रस्तावित विकास कार्यों पर मुहर लगेगी। महापौर के कार्यालय में बैठक उनकी अध्यक्षता में शुक्रवार को 11 बजे से होगी।
कार्यकारिणी के सदस्य पिछली बैठक में दिए गए प्रस्तावों पर अब तक की गई कार्रवाई का हिसाब लेंगे। कई प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने प्रस्तावित बैठक का एजेंडा जारी किया। पिछली कार्यकारिणी की पिछली बैठक 11 जुलाई को हुई थी। इसमें रखे गए प्रस्तावों में अब तक क्या क्या कार्रवाई हुई है। पुष्टि के वक्त पार्षद इसकी जानकारी लेंगे।
इस बैठक के बाद स्वीकृति की प्रत्याशा में हरूनगला में कराए गए करीब 85 करोड़ के काम का अनुमोदन कार्यकारिणी से लिया जाना है। इसके अलावा नाला सफाई, पार्क मरम्मत के करीब सात करोड़ रुपये लागत के 39 कार्यों के लिए निविदाएं आमंत्रित करने के लिए अनुमोदन लिया जाना भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
इन मुद्दों पर होगी चर्चा...अधिकारी देंगे जवाब
एक ही पटल पर तीन साल से अधिक समय से तैनात लिपिक अब तक हटे क्यों नहीं, महादेव सेतु के दोनों ओर महादेव सेतु का शिलापट क्यों नहीं लगा इसको लेकर कार्यकारिणी सदस्य जवाब लेंगे। एक पटल पर आठ से दस साल से तैनात लिपिकों की सूची बनी या नहीं, नगर निगम की पार्किग, मंडियों, तालाबों की नीलामी का क्या हाल है। ये भी पूछने की तैयारी है। ब्यूरो