{"_id":"68cf0ec8cab101973005b0a0","slug":"development-will-gain-momentum-proposals-worth-rs-50-crore-passed-in-the-meeting-amid-uproar-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-102333-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: विकास को मिलेगी गति, हंगामे के बीच बैठक में 50 करोड़ के प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: विकास को मिलेगी गति, हंगामे के बीच बैठक में 50 करोड़ के प्रस्ताव पास
विज्ञापन
फोटो स्त्रोत पार्टी कार्यकर्ता- 2027 में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के दम पर बनेगी सपा सरकार- शिवच
- फोटो : शहर में शनिवार को हंगामा कर रहे दुकानदारों से बात करती सदर विधायक।
फरीदपुर। नगर पालिका परिषद फरीदपुर में पालिका अध्यक्ष शराफत जरीवाला की अध्यक्षता में एक साल बाद हुई बोर्ड की बैठक शनिवार को हंगामेदार रही। इसमें कस्बे के विकास के लिए कई अहम प्रस्ताव पास हुए, जिसमें से लगभग 50 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास किए गए। वहीं, बोर्ड की बैठक में सभासदों ने रुके विकास कार्यों को लेकर हंगामा किया। सभासद देवेंद्र सिंह टोनी ने चेतावनी दी है कि दिवाली तक पूरे कस्बे की पथ प्रकाश व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो नगर पालिका में तालाबंदी कर सभासद अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे।
नगर पालिका परिषद फरीदपुर में 13 माह बाद विकास कार्य के लिए शनिवार को बोर्ड की बैठक पालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई। बैठक की कार्यवाही नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पुनीत कुमार ने संपन्न कराई। पास किए गए प्रस्ताव में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सफाई व्यवस्था को ठीक करने के लिए डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कार्य किया जाएगा। नगर पालिका द्वारा पहले लागू किया गया गृहकर अधिक होने के कारण पुनः समीक्षा कर जनहित में गृहकर को कम करने का प्रस्ताव पास किया गया। नगर के मकान, प्लाट, सड़क, गलियां, सरकारी संपत्ति एवं करों को ऑनलाइन करने के लिए जीआईएस सर्वे की सहमति का प्रस्ताव पास हुआ। नगर की सफाई व्यवस्था के लिए आउटसोर्सिंग श्रमिकों की बढ़ोतरी करने पर सहमति दी गई। धार्मिक आस्था के लिए चार आरओ फ्रीजर खरीदने की सहमति दी गई। दो आरओ फ्रीजर श्मशान घाट पर एवं दो कब्रिस्तान पर लगाए जाने की भी सहमति हुई।
कस्बे में पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए आवश्यकता अनुसार लाइट की खरीदारी, पेयजल व्यवस्था के लिए इंडिया मार्का हैंडपंप, आरओ लगाने के लिए खरीदारी पर सहमति हुई। कस्बे में लगभग 10 करोड़ रुपये से निर्माण कार्य कराने की स्वीकृति भी की गई। इस मौके पर सभासद अब्दुल रशीद खान, तनुज शुक्ला, राजेश कुमार, रंजीत सिंह चौहान, मोहम्मद अजीम मियां, मोहम्मद ताज आदि मौजूद रहे। इधर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पुनीत कुमार ने बताया कि कस्बे की पथ प्रकाश व्यवस्था दीपावली तक हर हाल में पूरी तरह से ठीक कर दी जाएगी।