{"_id":"5de6b3978ebc3e54ea681c93","slug":"developement-bda-bareilly-news-bly386573823","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से हॉस्टल की बिल्डिंग को बीडीए ने सील किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रूप से हॉस्टल की बिल्डिंग को बीडीए ने सील किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। राजश्री मेडिकल कालेज के हॉस्टल के सेकेंड फ्लोर पर बीडीए से नक्शा पास कराए बगैर निर्माण कराया जा रहा है। इसकी सूचना पर बीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को सील कर दिया। इस अवैध निर्माण के लिए करीब डेढ़ महीने पहले चालान की कार्रवाई भी की गई थी।
कालेज का हॉस्टल बनाने के लिए बीडीए से भूतल के साथ फर्स्ट फ्लोर बनाने का नक्शा पास कराया गया था। इसके बावजूद सेकेंड फ्लोर पर अवैध तरीके से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसी सूचना बीडीए की टीम ने करीब डेढ़ महीना पहले चालान की कार्रवाई की थी। इसके बाद बिल्डिंग बनाने के लिए कंपाउंडिंग करानी थी लेकिन यह औपचारिकता पूरी किए बगैर ही फिर से निर्माण शुरू कर दिया गया। इस जानकारी लगते ही मंगलवार को बीडीए के एई और जेई ने मौके पर पहुंचकर कागज देखे। नक्शा पास कराने की प्रक्रिया न पूरी कराए जाने पर टीम ने निर्माणाधीन हॉस्टल की बिल्डिंग को सील कर दिया।