Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Determination triumphs over excess weight

Bareilly News: ज्यादा वजन पर भारी पड़े हौसले

Sun, 08 Nov 2026 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 08 Nov 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Determination triumphs over excess weight
बरेली। फरीदपुर तहसील के खनपुरा गांव के 23 वर्षीय एथलीट प्रदीप कुमार का चयन प्रतिष्ठित ऑल इंडिया प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उन्होंने कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से अपना 25 किलोग्राम वजन घटाकर कुल 16 पदक जीते हैं। एक समय वह अपने बढ़े हुए वजन के कारण खेल प्रदर्शन से निराश थे।
विज्ञापन

लगभग तीन साल पहले प्रदीप ने खुद को बदलने का फैसला किया। उन्होंने बरेली के रेलवे स्टेडियम में खेल कोच अजय कश्यप की देखरेख में प्रशिक्षण शुरू किया। प्रदीप का वजन करीब ढाई साल पहले 95 किलोग्राम था। इस कारण वह प्रतियोगिताओं के नतीजों से संतुष्ट नहीं थे। कोच से सलाह के बाद उन्होंने 400 मीटर दौड़ का कठिन अभ्यास शुरू किया। अपने सपनों को पूरा करने के लिए वह रोजाना पांच से छह घंटे मैदान पर पसीना बहाते थे। मजबूत इच्छाशक्ति और सही मार्गदर्शन से उन्होंने अपना वजन 95 किलो से घटाकर 70 किलोग्राम कर लिया। इस दौरान उनकी आर्थिक परिस्थितियां भी अनुकूल नहीं थीं। उनके पिता फूल सिंह एक साधारण किसान हैं। प्रदीप प्रशिक्षण जारी रखने के लिए इज्जतनगर में किराए के कमरे में रहते हैं।
विज्ञापन



कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया
तंदुरुस्ती और खेल कौशल में सुधार के बाद प्रदीप ने कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। वजन कम करने और कड़ी मेहनत से उन्होंने अब तक 16 पदक जीते हैं। यह उनकी लगन और समर्पण का प्रमाण है। उनके कॅरिअर का अहम पड़ाव प्रयागराज की राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता थी। वहां उन्होंने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाने के बाद उन्होंने अंतर-विश्वविद्यालय स्तर पर भी दमखम का प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन प्रतिष्ठित ऑल इंडिया प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed