फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Details of malaria, dengue and typhoid patients will be recorded on UDSP in 300 bed hospital too

Bareilly News: 300 बेड अस्पताल में भी यूडीएसपी पर दर्ज होगा मलेरिया डेंगू, टाइफाइड मरीजों का ब्योरा

Fri, 11 Jul 2025 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Details of malaria, dengue and typhoid patients will be recorded on UDSP in 300 bed hospital too
बरेली। मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड का किसी क्षेत्र में प्रसार, संभावित प्रकोप का आकलन कर उसके अनुसार नियंत्रण के लिए कार्ययोजना बनाने के लिए अब 300 बेड में भी शहरी स्वास्थ्य और रोग निगरानी प्रणाली (यूडीएसपी) पर मरीजों का रिकॉर्ड दर्ज होगा। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों की पैथोलॉजी से मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड का आंकड़ा यूडीएसपी पोर्टल पर प्रति दिन दर्ज किया जा रहा है। तीन सौ बेड अस्पताल में भी ओपीडी और पैथोलॉजी है, पर उपकरणों के अभाव में पॉजिटिव रिपोर्ट का आंकड़ा पोर्टल पर दर्ज नहीं हो रहा था।
विज्ञापन

शासन ने प्रकरण का संज्ञान लेकर पिछले माह कंप्यूटर और अन्य संबंधित उपकरण भेजे। लैब टेक्नीशियन का प्रशिक्षण कराया। बृहस्पतिवार से काम शुरू हो गया। हालांकि, बृहस्पतिवार को 40 मरीजों की जांच में कोई पॉजिटिव नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी सीएमएस डॉ. इंतजार हुसैन के मुताबिक एक निश्चित अवधि में मलेरिया और डेंगू से प्रभावित लोगों की संख्या, किस क्षेत्र में रोग प्रसार, रोग की गंभीरता (हल्का, मध्य, गंभीर) और अगर कोई मौत हुई है तो उसकी भी रिपोर्ट दर्ज होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed