फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Despite the strictness of the government, negligence did not decrease.

Bareilly News: शासन की सख्ती के बाद भी कम नहीं हुई लापरवाही

Thu, 04 Jun 2026 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Despite the strictness of the government, negligence did not decrease.
बरेली। भूखे-प्यासे रहकर अपनी समस्या लेकर आने वाले फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण में अफसरों ने सिर्फ कागजी कोरम पूरा किया। दो तिहाई शिकायतों के फीडबैक में फरियादियों की असंतुष्टि इस बात का प्रमाण है। शासन की सख्ती के बावजूद अफसरों के लापरवाह रवैये में कोई सुधार नहीं आया है। हालांकि, 67 अफसरों पर कार्रवाई के बाद सरकारी महकमों में खलबली मची हुई है। डीएम ने भी स्पष्ट किया है कि शिकायतों के निस्तारण में दोबारा लापरवाही मिली तो कार्रवाई और सख्त होगी।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी आंवला की ओर से छह, अधिशासी अधिकारी रिछा की ओर से सात, अधिशासी अधिकारी धौराटांडा की ओर से एक, अधिशासी अधिकारी नवाबगंज की ओर से दो और अधिशासी अधिकारी बिशारतगंज की ओर से चार शिकायतों का फर्जी निस्तारण किया गया। अपर नगर आयुक्त ने मई में 161 शिकायतों का निस्तारण किया। इनमें से 121 शिकायतों के निस्तारण से फरियादी संतुष्ट नहीं मिले। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड आंवला, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत सेल, एलडीएम, खंड शिक्षा अधिकारी फतेहगंज पश्चिमी, आलमपुर जाफराबाद, क्यारा, नवाबगंज, बिथरी चैनपुर, मीरगंज क्षेत्र के खंड विकास अधिकारी, जिला क्षय रोग अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी ने भी शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरती।
विज्ञापन

इनको भी जारी किए गए नोटिस
आंवला, नवाबगंज, फरीदपुर, बरेली, बहेड़ी, मीरगंज के तहसीलदार, परियोजना अधिकारी डूडा, परियोजना अधिकारी नेडा, प्रभागीय वन अधिकारी, आलमपुर जाफराबाद, दमखोदा, भदपुरा, मीरगंज क्षेत्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, सामान्य प्रबंधक उद्योग, बाल विकास परियोजना अधिकारी दमखोदा व भदपुरा, सहायक आयुक्त खाद्य-2, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम, सहायक विकास अधिकारी भुता, रामनगर, सहायक श्रमायुक्त, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन को भी नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed