फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Despite the administration's claims, this is true even in the era of unbridled Belgaum ... Corona

पड़ताल: प्रशासन के दावों के बाद भी एंबुलेंस वाले बेलगाम... कोरोना के दौर का यही सच है

Thu, 27 May 2021 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 27 May 2021 01:42 AM IST
सार

एंबुलेंस चालक दो से तीन किमी के भी दो हजार रुपये वसूल रहे हैं।प्रशासन ने दस किमी तक के लिए एक हजार तय किए थे। किराया सूची जारी होने के बावजूद ज्यादा वसूली के मामले में अब तक एक भी कार्रवाई नहीं हुई। 

विज्ञापन
Despite the administration's claims, this is true even in the era of unbridled Belgaum ... Corona
एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अफसर कोरोना पर काबू पाने का तो दावा कर रहे हैं लेकिन एंबुलेंस वाले किराए की दर निर्धारित किए जाने के बावजूद अब भी लोगों को पहले की तरह लूट रहे हैं। ऑक्सीजन सपोर्टेड एंबुलेंस का दस किलोमीटर तक का किराया एक हजार निर्धारित होने के बावजूद शहर में ही दो तीन किलोमीटर तक आने-जाने का भी किराया दो हजार रुपये तक वसूल किया जा रहा है।

विज्ञापन
प्रशासन की ओर से किराया दर लागू करने के साथ चेतावनी दी गई थी कि इससे ज्यादा किराया वसूल करने वाले एंबुलेंस चालकों पर महामारी अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी लेकिन यह चेतावनी कागजी खानापूरी से ज्यादा कुछ साबित नहीं हो पाई। साफ उदाहरण यह है कि ज्यादा किराया वसूल करने के मामले में अब तक जिले में एक भी कार्रवाई न हुई। बुधवार को अमर उजाला ने पड़ताल की तो ज्यादातर एंबुलेंस चालकों ने दोगुने किराए की मांग की। प्रशासन की किराया सूची का हवाला दिया तो कोई और एंबुलेंस बुक करने को कह दिया। किसी भी एंबुलेंस पर प्रशासन की किराया दर भी चस्पा नहीं थी।
विज्ञापन

डेढ़ हजार लूंगा, चलना हो तो बताओ

गांधी पार्क के सामने खाली पड़े मैदान में दर्जन भर एंबुलेंस खड़ी थीं। इन्हीं में से एक एंबुलेंस चालक करन से राजीव कॉलोनी सुभाषनगर से एक बुजुर्ग महिला को एमआरआई सेंटर तक ले जाने के लिए बात की तो उसने डेढ़ हजार रुपये मांगे। जब उससे प्रशासन से निर्धारित किराया दर के हिसाब से किराया लेने को कहा तो बोला- डेढ़ हजार में 50 रुपये कम दे दो या फिर किसी और को देख लो। ज्यादा बात करने का कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो हजार से एक भी रुपया कम नहीं लेंगे

ईपीएफ कार्यालय के सामने खड़ी चार एंबुलेंस के चालक एक एंबुलेंस में बैठकर ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। उनसे मरीज के बारे में बगैर ऑक्सीजन की एंबुलेंस के बारे में बात की तो ड्राइवर रूप सिंह ने दूसरे एंबुलेंस चालक से दो हजार रुपये लेने और मरीज को लाने को कहा। एक रुपया भी कम नहीं करने को कहा। निर्धारित दर के तहत किराया लेने के लिए कहा तो बोला- यहां सब उसी की एंबुलेंस हैं। हमारा किराया सही है और यही देना होगा।
जो प्रशासन ने तय किया है वही देना
मिशन अस्पताल परिसर में तीन एंबुुलेंस मौजूद थीं। एक चालक से बात की तो उसने एक हजार रुपये देने को कहा। कुछ कम करने की गुजारिश की तो कहा, प्रशासन से निर्धारित दर पर किराया लेंगे। इसके बाद एंबुलेंस के साइड ग्लास पर चस्पा प्रशासन का आदेश और दरें दिखा दीं। बताया कि इस दर से कम या ज्यादा न करेंगे। अगर नहीं चलना है तो कहीं और जाकर रेट पता कर सकते हैं।

प्रशासन की ओर से निर्धारित किराया लिए जाने के सभी एंबुलेंस चालकों को निर्देश दे दिए गए हैं। अगर कोई ज्यादा किराया वसूल रहा है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि लोगों की मजबूरी का फायदा उठाने वालों को सबक मिले। - छत्रपाल सिंह गंगवार, मंडल अध्यक्ष आल यूपी एंबुलेंस ऑपरेटर यूनियन



एंबुलेंस की दरें निर्धारित कर दी गईं हैं। इसके बाद भी यदि कोई एंबुलेंस चालक अधिक किराया वसूल रहा है तो उसके खिलाफ लिखित शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। -नितीश कुमार, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed