फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Deputy CM will come to review development works, officers busy in preparation

Bareilly News: विकास कार्यों की समीक्षा करने आएंगे डिप्टी सीएम, तैयारी में जुटे अफसर

Sun, 04 Feb 2024 04:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 04 Feb 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM will come to review development works, officers busy in preparation
बरेली। दोनों डिप्टी सीएम छह-छह मंडलों के 25-25 जिलों का दौरा करेंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बरेली आएंगे। अभी तिथि तय नहीं है, लेकिन 10 फरवरी के बाद कभी भी दौरा लग सकता है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले ही उनको 25 जिलों का दौरा करना है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने उन्हें बस्ती, देवीपाटन, आगरा व लखनऊ मंडल के 25 जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है। वह सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। मंडल भर के अधिकारी, विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर कमियों को दूर करने व लक्ष्य के अनुरूप प्रगति कराने में जुटे हैं।
विज्ञापन

इन योजनाओं की होगी समीक्षा
यातायात व्यवस्था, चिकित्सा सेवाओं, मेडिकल कॉलेज के निर्माण, खाद-बीज वितरण की स्थिति, आयुष्मान कार्ड, सड़क सुरक्षा के उपायों, जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में हुए फैसलों पर कितना अमल हुआ, जिला व तहसील मुख्यालयों को टू लेन और फोर लेन मार्ग से जोड़ने की स्थिति देखेंगे। केंद्र व राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेंगे। लापरवाही और कम प्रगति पाए जाने पर अधिकारियों से जवाब तलब भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात्रि प्रवास कर साधेंगे सियासत
उप मुख्यमंत्री के दौरे के साथ रात्रि प्रवास भी जोड़ा गया है। इस दौरान वह भाजपा और संघ परिवार के सदस्यों से मिलेंगे। अनुसूचित जाति की किसी एक बस्ती में पहुंचकर सहभोज करेंगे। भाजपा और अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों से भी संवाद कर सियासत भी साधेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed