{"_id":"5dd7a0178ebc3e548d6f1c76","slug":"deputy-cm-keshav-prasad-maurya-attacked-on-akhilesh-yadav-and-mayawati-in-budaun","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम का बुआ-भतीजे पर निशाना, कहा- नहीं डूबेगा कर्मचारियों का पैसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम का बुआ-भतीजे पर निशाना, कहा- नहीं डूबेगा कर्मचारियों का पैसा
Fri, 22 Nov 2019 02:15 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 22 Nov 2019 02:15 PM IST
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को बदायूं दौरे पर रहे। उन्होंने बदायूं क्लब में 1130.56 लाख रुपये की 12 सड़कों का शिलान्यास और 2012.36 लाख रुपये की 24 सड़कों को लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने बदायूं से निकालने वाले दो प्रस्तावित राजमार्गों पर भी संज्ञान लिया। इसमें एक काशीपुर, रामपुर, शाहबाद, बिसौली, बिल्सी होते हुए कछला को निकलने वाला 158 किलोमीटर हाईवे और दूसरा बदायूं, दातागंज होते हुए तिलहर को जाने वाला 78 किलोमीटर का हाईवे शामिल है।
अपराधी नहीं बचेगा, कर्मचारी का पैसा डूबेगा नहीं: उपमुख्यमंत्री
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बदायूं क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश में 67 नए स्टेट हाईवे का निर्माण करने जा रहे हैं, जिसकी घोषणा हो चुकी है, चिह्निकरण भी हो चुका है।
जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी हो गई है। बदायूं बाईपास पर बनने वाली पुलिया के सवाल पर कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी मिली थी। उसके लिए निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
वहीं अयोध्या मामले के सवाल पर कहा कि देश की सुप्रीम कोर्ट के फैसले को देश के हिंदुओं और मुसलमानों में सिर झुकाकर स्वीकार किया है। मंदिर का निर्माण कहां होगा, वो न्यायालय द्वारा तय किया गया है, साथ ही मस्जिद निर्माण कहां कराया जाए इसके लिए सरकार काम कर रही है।

बिजली विभाग विभाग में हुए घोटाले पर कहा कि कर्मचारियों के पैसे पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। सरकार ने दोषी लोगों पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी कराई है, साथ ही घोटाले की बारीकी से जांच हो रही है। कर्मचारियों के हितों की हर कीमत पर रक्षा करने की जिम्मेदारी सरकार की है। इसमें शामिल कोई भी अपराधी नहीं बचेगा, किसी भी कर्मचारी का पैसा नहीं डूबेगा।
अखिलेश ने गड्ढे वाली सड़कें दीं भाजपा ने संवारी प्रदेश की सूरत: मौर्य
बदायूं पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बदायूं क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा तो भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। बोले- 30 माह की भाजपा सरकार ने जितना काम किया उससे विरोधियों में घबराहट है, जिन्होंने गड्ढायुक्त प्रदेश दिया अब वह सवाल उठाते हैं कि हम गड्ढे वाली सड़कें दे रहे हैं। पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वह अपने कार्यकाल के कामों को याद कर लेंगे तो उन्हें खुद शर्म आ जाएगी।

यहां उन्होंने सड़कों के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पिछली सरकारों में केंद्र की योजनाओं का लाभ जनता को नहीं मिल पा रहा था। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद डबल इंजन वाली सरकार तेजी से विकास कार्य कर रही है।
अब केंद्र की सर्वाधिक योजनाओं का लाभ प्रदेश को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मंत्र को दोहराते हुए बोले कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास को आगे बढ़ाने में प्रदेश काम कर रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जिस तरह केंद्र सरकार देश को दुनिया में प्रथम स्थान तक पहुंचाने में काम कर रही है उसी थ्योरी पर प्रदेश सरकार सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में काम कर रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वह सपा सरकार ने हाईवे बनाया, एक्सप्रेस वे बनाया, लेकिन एक्सप्रेस वे के दाए- बाएं तरफ बसे गांव में रहने वाले गरीब और किसान मजदूरों की ओर ध्यान नहीं दिया, लेकिन अब भाजपा सरकार ने तय किया एक्सप्रेस वे, नेशनल, स्टेट हाईवे हो या जिले की कोई भी सड़क बने, अगर सात मीटर चौड़ी सड़क किसी गांव के आसपास से गुजरती है और उस गांव को पांच किलोमीटर अंदर तक उसको मुख्य मार्ग से जोड़ने का काम करेंगे।
प्रदेश में ऐसे 1361 गांवों को चिह्नित किया जिनमें 934 करोड़ की लागत से सड़कें बनेंगी। इनमें बदायूं की भी छह सड़कें भी शामिल हैं। इसके अलावा जिले की नौ करोड़ की लागत से छूटी तीन सड़कों को भी सरकार ने प्राथमिकता से लिया। उप मुख्यमंत्री सिडको के चेयरमैन बीएल वर्मा की बेटे की शादी समारोह में भी शामिल हुए।