Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Deputy CM inspected the district hospital and reprimanded on finding flaws in Bareilly

Bareilly News: इमरजेंसी में रातभर तड़पता रहा घायल युवक, डिप्टी सीएम की फटकार पर शुरू हुआ इलाज

Fri, 06 Jun 2025 01:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Jun 2025 01:56 PM IST
सार

बरेली में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान दुर्घटनाग्रस्त में घायल आंवला निवासी युवक को भर्ती किए जाने के बावजूद इलाज शुरू न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। स्टाफ को तत्काल उपचार शुरू करने के निर्देश दिए। वहां मौजूद स्टाफ को फटकार लगाई। कहा कि लापरवाही अब नहीं चलेगी।

विज्ञापन
Deputy CM inspected the district hospital and reprimanded on finding flaws in Bareilly
घायल युवक का हाल जानते उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में घायल युवक जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रातभर तड़पता रहा। शुक्रवार दोपहर निरीक्षण करने पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 12 घंटे पहले भर्ती लहूलुहान युवक को तड़पते देखा तो स्टाफ को फटकारा। बोले- अब तक खून साफ नहीं हुआ तो इलाज क्या हुआ होगा? ऐसे में संक्रमण फैल सकता है। तब जाकर उसका इलाज शुरू हुआ।

विज्ञापन


आंवला निवासी सत्यपाल ने डिप्टी सीएम को बताया कि बृहस्पतिवार शाम बाइक से उसका एक्सीडेंट हुआ था। सिर, चेहरे, शरीर पर जख्म हो गए थे। देर रात सीएचसी से रेफर होकर जिला अस्पताल पहुंचा। डॉक्टर ने इमरजेंसी में भर्ती तो कर लिया, पर रात में इलाज शुरू नहीं हुआ। परिजन ने स्टाफ से पूछताछ की तो वे वापस भेज देतीं। दादी सोमवती ने बताया कि बच्चे के कपड़े नहीं बदले। न खून साफ किया। बदहाल व्यवस्था देख डिप्टी सीएम ने नाराजगी जताई। एडीएसआईसी डॉ. अलका शर्मा को बुलाया और तत्काल इलाज शुरू कराने, जरूरी सामान दिलाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली में बच्ची से दरिंदगी: पांच साल की मासूम से किया दुष्कर्म, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैरों में लगी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भर्ती अन्य मरीजों ने तकिया न मिलने की शिकायत की। डिप्टी सीएम ने एडीएसआईसी को मरीजों को तकिया देने, चादर नियमित बदलने, गर्मी से राहत के लिए कोल्ड रूम में व्यवस्था दुरुस्त रखने, बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण, स्टाफ को मरीज से बेहतर व्यवहार के निर्देश दिए।

Trending Videos

मरीजों की अनदेखी और इलाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाएं मिलने पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का पारा चढ़ा रहा। एडीएसआईसी कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने सख्त हिदायत दी। मरीजों की अनदेखी या इलाज में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई को चेताया। नवाबगंज चिकित्साधिकारी से फोन पर बात की। बिथरी सीएचसी पर मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की फोटो मंगाकर देखा। व्यवस्था संतोषजनक रही।

यह भी पढ़ें- आय से अधिक संपत्ति का मामला: इंस्पेक्टर नरगिस ने दी सफाई, कहा- पति के पास पैसा, फिर क्यों न उड़ाऊं
 

कार्डियोलॉजिस्ट और रिक्त पदों पर भर्ती के निर्देश
जिला अस्पताल में हृदय रोगियों के इलाज के लिए कार्डियोलॉजिस्ट समेत रिक्त पदों पर भर्ती के लिए डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को वॉक इन इंटरव्यू अथवा दैनिक भुगतान के आधार पर तैनाती के निर्देश जिलाधिकारी अविनाश सिंह और सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह को दिए। इससे पूर्व जनऔषधि केंद्र का उद्घाटन किया। स्वास्थ्य संबंधी दिशानिर्देश लागू कराने ने डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अहमद अंसारी की सराहना की।


अयोध्या में परिवार के साथ विराजेंगे प्रभु श्रीराम
डिप्टी सीएम ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अयोध्या में पहले बालरूप में प्रभु श्रीराम विराजे थे अब माता सीता, भाई लक्ष्मण के साथ विराजेंगे। मथुरा-वृंदावन कॉरिडोर पर कहा कि वहां के सभी गोस्वामी परिवार हमारे अपने हैं। उनका ज्ञापन सरकार तक पहुंच चुका है और उस पर काम किया जा रहा है। आगामी त्योहारों को शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील लोगों से की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed