{"_id":"5c01cca5bdec22415a7f9f5c","slug":"deputy-cm-dinesh-sharma-called-meeting-of-board-exam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा को लेकर डिप्टी सीएम ने बुलाई बैठक, टेंशन में अफसर, नहीं लगे सीसीटीवी और वॉयस रिकॉर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा को लेकर डिप्टी सीएम ने बुलाई बैठक, टेंशन में अफसर, नहीं लगे सीसीटीवी और वॉयस रिकॉर्डर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Updated Sat, 01 Dec 2018 05:19 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर डिप्टी सीएम व शिक्षामंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने चार दिसंबर को लखनऊ में बैठक बुलाई है। इसको लेकर अफसरों में खलबली मची हुई है, क्योंकि परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी नहीं है और बैठक के एजेंडे में परीक्षा को प्रमुखता से लिया गया है।
अब डीआईओएस ने कॉलेजों को दोनों साइड में सीसीटीवी कैमरे व अन्य व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में होने वाली हैं। अफसरों की माने तो अब भी कई जिलों में केंद्र फाइनल नहीं हो सके।
बरेली में केंद्रों की सूची तो फाइनल हो गई, लेकिन सीसीटीवी, वॉयस रिकॉर्डर नहीं लग गए। डिप्टी सीएम की बैठक में अब जवाब देना पड़ेगा। इसके अलावा कोर्स कितना पूरा हुआ, परीक्षा संबंधी कितने कार्य लंबित हैं जैसे मुद्दे रखे गए हैं।
विज्ञापन
जेडी के साथ डीआईओएस को भी बैठक में बुलाया गया है। डीआईओएस डॉ. अचल कुमार मिश्रा ने बताया कि चार दिसंबर को लखनऊ में बैठक है। परीक्षा व शैक्षिक सत्र समेत मान्यता, कॉलेजों के भवन आदि समेत तमाम मुद्दे इसमें रखे गए हैं।

नहीं लगाए वॉयस रिकॉर्डर तो दिसंबर का वेतन रोका जाएगा
साठ फीसदी से ज्यादा बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर कक्षों की दोनों तरफ सीसीटीवी कैमरे एवं वायस रिकॉर्डर नहीं लगाए हैं। अब कॉलेजों को दिसंबर तक का वक्त दिया गया है।
अगर दिसंबर में कॉलेज वायस रिकॉर्डर और सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाते हैं तो प्राचार्य का दिसंबर का वेतन रोक दिया जाएगा। वहीं प्रबंधन पर कार्रवाई की जाएगी।
डीआईओएस अचल कुमार मिश्रा ने बताया कि नोटिस जारी कर दिया है। लापरवाही प्रधानाचार्यों का दिसंबर का वेतन रोका जाएगा।