फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Deputy CM Brajesh Pathak statement on disha patani house firing case in bareilly

UP: 'बेटियों पर गलत नजर डालने वालों का हश्र सबने देखा', दिशा पाटनी मामले पर बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

Sun, 21 Sep 2025 10:39 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Sep 2025 10:39 AM IST
सार

प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि बरेली की बेटी दिशा पाटनी ने सिनेमा जगत में पूरे हिंदुस्तान का नाम रोशन किया। बेटियों पर गलत नजर डालने वालों का अंजाम सबने देखा है। आज प्रदेश में कानून का राज है। 

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak statement on disha patani house firing case in bareilly
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शनिवार देर शाम सर्किट हाउस पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश का क्या हाल था, ये जनता जानती है। पूरे प्रदेश में जंगलराज था। प्लॉट, मकान, दुकानों पर कब्जे हो रहे थे। सपा सरकार में हजारों दंगे हुए थे। मुजफ्फरनगर दंगा आज भी लोग नहीं भूले। सड़कों, अस्पतालों, स्कूलों की हालत बदतर थी। सत्ता में रहकर जनता के सरोकारों की अनदेखी कर सपा ने सरकारी पैसों से सैफई में नाच कराया। उनका मकसद सिर्फ जातीय वोटों के सहारे सत्ता पाना रहा है।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि मोदी ने जनता का भरोसा जीता है। योगी सरकार ने कानून-व्यवस्था को नई मजबूती दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार गो हत्या को बढ़ावा देती थी, जबकि अब 12 लाख से अधिक गोवंश की देखरेख हो रही है। 
विज्ञापन


अपराधियों का अंजाम सबने देखा- डिप्टी सीएम 
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में डिप्टी सीएम ने कहा कि बरेली की बेटी ने सिनेमा जगत में पूरे हिंदुस्तान का नाम रोशन किया है। बेटियों पर गलत नजर डालने की किसी की हिम्मत नहीं है। जो भी ऐसा करेगा, उसका अंजाम सबके सामने है। वह रविवार सुबह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित सेवा पखवाड़े के तहत नमो मैराथन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। नमो मैराथन में युवाओं, खिलाड़ियों और विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed