फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Deputy CM Brajesh Pathak said BJP government destroyed mafia gangs

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले: सपा के शासन में पलते थे अपराधी, भाजपा सरकार ने तोड़ी कमर, अब कानून का राज

Sun, 21 Sep 2025 01:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Sep 2025 01:21 PM IST
सार

प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक रविवार को अमर उजाला बरेली कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने खास बातचीत में कहा कि प्रदेश में कानून का राज है। आज कोई भी माफिया सक्रिय नहीं है। बरेली में बाहर से आकर जिन लोगों ने घटना की है। उनके नेटवर्क को ध्वस्त किया गया है।

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak said BJP government destroyed mafia gangs
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से अमर उजाला बरेली के संपादक ने की खास बातचीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि 17 साल पहले उत्तर प्रदेश का हाल ये था कि समाजवादी पार्टी (सपा) के शासन में अपराधी पलते थे। इसके बाद भाजपा की सरकार बनी। भाजपा सरकार जीरो टॉलरेंस नीति अपराध और भ्रष्टाचार पर अपनाती है। आज कोई माफिया गिरोह सक्रिय नहीं है। संगठित माफिया गिरोह की कमर को तोड़ दिया गया है। आपसी वैमनस्यता पर भी अंकुश लगा है। अन्य राज्यों के जो बदमाश उत्तर प्रदेश में वर्चस्व कायम करने के लिए आ रहे थे, उनको भी नेस्तनाबूद करने का काम किया है। महिला और बाल के प्रति अपराध पर अंकुश लगा है। कई अपराधियों को आजीवन कारावास मिला है। कई मामलों में मृत्यदंड भी मिला है। बरेली में बाहर से आकर जिन लोगों ने घटना की है, उनके नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया है। 

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में माफिया गुंडे बदमाश अपनी जान की भीख मांग रहे हैं। सपा सरकार में यही गुंडे-माफिया व्यापारी से चौथ वसूली करते थे। प्लाट मकान दुकान पर कब्जा करते थे। बहू-बेटियों की इज्जत खतरे में डालते थे। समाजवादी पार्टी सरकार अखिलेश यादव के नेतृत्व में चलती थी। याद करिए कितने दंगे होते थे। आज भी लोग मुजफ्फरनगर के दंगे को भूले नहीं हैं। आज प्रदेश में कानून का राज है। जनता को सुरक्षित वातावरण दिया है। उन्होंने कहा कि इंडी गठनबंधन के लोग तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। हम सबका साथ और सबका विकास की बात करते हैं।

विज्ञापन

Deputy CM Brajesh Pathak said BJP government destroyed mafia gangs
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

राहुल गांधी पर साधा निशाना 
विपक्ष के वोट चोरी मुद्दे पर डिप्टी सीएम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व इंडी गठबंधन पर निशाना साधा। कहा कि यदि कोई दिक्कत है तो निर्वाचन आयोग में लिखित शिकायत क्यों नहीं करते। जब ये कर्नाटक में चुनाव जीते तो तारीफ करते हैं। बाद में संवैधानिक संस्थाओं पर अंगुली उठाते हैं। यह अपना चेहरा चमकाने के लिए इस तरह की बात करते हैं। देश-प्रदेश की जनता इनकी असलियत को समझती है। जनता ने कांग्रेस को देश में कई दशक तक काम करने का अवसर दिया। गरीबी नहीं हटी। हमारी सरकार में 25 करोड़ गरीबी रेखा से ऊपर हुए हैं। जनता को पक्का मकान, शौचालय, बिजली गैस कनेक्शन, किसान सम्मान निधि, स्वास्थ्य निःशुल्क, आयुष्मान भारत जैसी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। देश और प्रदेश में ऐसी सरकार है जिसकी चर्चा दुनिया कर रही है। 

यह भी पढ़ें- UP: 'बेटियों पर गलत नजर डालने वालों का हश्र सबने देखा', दिशा पाटनी मामले पर बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

प्रदेश में आज 81 मेडिकल कॉलेज- डिप्टी सीएम 
डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की कमी को पूरा करने के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि 2017 से पहले कुछ ही मेडिकल कॉलेज थे। जब तक मेडिकल कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या नहीं बढ़ेगी, तब तक 25 करोड़ की जनता के प्रदेश में डॉक्टर कैसे आएंगे। इसलिए प्रधानमंत्री मोदी ने तय किया कि हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज हो। वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज को आगे बढ़ाने का काम किया। प्रदेश में आज 81 मेडिकल कॉलेज काम कर रहे हैं। चार दिन पहले अमेठी में मेडिकल कॉलेज शुरू हुआ है। प्रदेश में चिकित्सकों की कम नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि बरेली में तीन सौ बेड अस्पताल तैयार है। अभी उच्चीकृत करेंगे। प्रक्रिया फाइल में है। निशुल्क इलाज मिलेगा। कुछ दिनों की ही बात है। यहां मल्टीस्पेशलिटी की सुविधाएं रहेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed