{"_id":"63183611ef838b598126fc3d","slug":"deputy-chief-minister-brijesh-pathak-listened-to-the-alphabet-from-children-in-primary-school-in-shahjahanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने प्राथमिक स्कूल में बच्चों से सुनी वर्णमाला, गलियों में घूमकर लोगों का जाना हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने प्राथमिक स्कूल में बच्चों से सुनी वर्णमाला, गलियों में घूमकर लोगों का जाना हाल
Wed, 07 Sep 2022 11:41 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 07 Sep 2022 11:41 AM IST
सार
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बुधवार सुबह शाहजहांपुर में स्कूली बच्चों से बातचीत करने के बाद मोहल्ले में घूमे। उन्होंने कुंडी खटखटा कर लोगों से हालचाल पूछा।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने स्कूल में बच्चों से सुनी वर्णमाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बुधवार सुबह शाहजहांपुर के भारद्वाजी मोहल्ले पहुंचे। सबसे पहले यहां पर प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया। बच्चों के बीच बैठकर वर्णमाला सुनी। बच्चों ने छोटा अ से अनार, बड़े आ से आम सुना दिया। बच्चों से बातचीत करने के बाद बृजेश पाठक मोहल्ले में घूमे।
उन्होंने कुंडी खटखटा कर लोगों से हालचाल पूछा। उन्होंने पूछा कि कामकाज ठीक चल रहा है? लोगों ने हां में जवाब दिया। सबकुछ ठीकठाक पाकर उपमुख्यमंत्री विकास भवन पहुंचे। यहां पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा की।
इसके बाद विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों से जिले की प्रगति के बारे में पूछा। उपमुख्यमंत्री का फोकस जल निगम की परियोजनाओं पर रहा। उन्होंने एक्सईएन से जिले में चल रहीं 21 परियोजनाओं के बारे में पूछा तो वह सही जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन
इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। एक गांव के प्रधान से फोन पर उन्होंने जानकारी ली। विभागीय बैठक के बाद वह विधायक अरविंद गिरि के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गोला चले गए।