फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Deposited more than negative balance, still in darkness for two days

Bareilly News: निगेटिव बैलेंस से अधिक कर दिया जमा, फिर भी दो दिन से अंधेरे में

Sun, 12 Apr 2026 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Deposited more than negative balance, still in darkness for two days
बरेली। स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को परेशान कर रहा है। निगेटिव बैलेंस से अधिक रकम जमा करने के बावजूद दो दिन से परिवार अंधेरे में रह रहा है।
विज्ञापन

त्रिवटीनाथ मंदिर के पास बीडीए कॉलोनी निवासी शकुंतला शर्मा ने बताया कि मेरे घर पर छह माह पहले स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगा था। अब तक तीन बार निगेटिव बैलेंस होने पर बिजली काटी जा चुकी है। बकाया जमा करने पर लाइट चालू हो जाती थी। शुक्रवार की सुबह लाइट कट गई। जांच किए तो पता चला कि 7,319 रुपये बकाया है। तीन बार में 9,700 रुपये जमा करने के बावजूद आपूर्ति बहाल नहीं हुई। पटेल बिहारी होली सेंट पब्लिक स्कूल के पीछे रहने वाले अनुज कुमार ने बताया कि मीटर में स्पार्किंग के चलते लाइट नहीं आ रही है।
खान बाजार के फजल ने बताया कि पोस्टपेड मीटर में नाम संशोधित करने के लिए 15 दिन का समय मांग रहे हैं। सीबीगंज के जोगेश गुप्ता ने बताया कि उनके घर पर सोलर लगा है। 18 मार्च को बिल जमा किया था। घर पर लगे दो मीटर को पोस्टपेड से प्रीपेड कर दिया। 23 दिन बाद भी कुछ बदलाव नहीं हुआ। इतने दिनों में तीन बार लाइट कट चुकी है।
विज्ञापन

वर्जन
उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान किया जा रहा है। प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड में बदलने का कोई आदेश अभी तक नहीं मिला है। - अंकित गंगवार, वाणिज्यिक अनुभाग प्रथम 35-बी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed