फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Deployment of seven traffic inspectors for checking in buses

Bareilly News: बसों में चेकिंग के लिए सात यातायात निरीक्षकों की तैनाती

Thu, 06 Jul 2023 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Deployment of seven traffic inspectors for checking in buses
बरेली। रोडवेज में बाबुओं के तबादलों के बीच बुधवार को आरएम दीपक चौधरी ने बरेली रीजन के विभिन्न रूटों पर रोडवेज बसों की चेकिंग के लिए सात सहायक यातायात निरीक्षकों को तैनात किया है। चार निरीक्षकों को आरएम स्क्वाॅड में रखा गया है। इनमें कई दागी और विवादित भी हैं। दागियों को यातायात निरीक्षक की जिम्मेदारी मिलने के बाद कई तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

आरएम दीपक चौधरी ने सहायक यातायात निरीक्षक रवि मैसी को बरेली-हल्दानी, बरेली-काशीपुर व अजय सागर को बरेली-बदायूं, बरेली-दिल्ली रूट दिया है। ज्ञान चंद्र को बदायूं-दिल्ली, बदायूं-बिल्सी-संभल रूट की जिम्मेदारी दी गई है। आलोक गौतम को बदायूं-चंदौसी-संभल, बदायूं-दातागंज, बदायूं-बरेली, मोहम्मद सलीम को पीलीभीत-टनकपुर, पीलीभीत-बीसलपुर, मुकेश कनौजिया को पीलीभीत-पूरनपुर, पीलीभीत-जहानाबाद, पीलीभीत-बरेली रूट दिया है। फिरोज खान को बरेली-बीसलपुर और बरेली-पीलीभीत रूट आवंटित किया गया है।
विज्ञापन

इसमें फिरोज खान और सलीम के खिलाफ बेटिकट यात्रा के मामले में कार्रवाई हो चुकी है। आरएम स्क्वाॅड में शामिल किए गए राजेश शर्मा पर भी कार्रवाई हो चुकी है। इस संबंध में बात करने के लिए आरएम दीपक चौधरी को मोबाइल पर कॉल की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएम स्क्वाॅड में इनको दी जिम्मेदारी
आरएम स्क्वाॅड में अखिलेश चंद्र शर्मा, शिवपाल सिंह, राजेश कुमार शर्मा और रजनीश कपूर को शामिल किया गया है। इनमें शिवपाल सिंह काफी समय से आरएम स्क्वॉड में डटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed