{"_id":"57dc4a124f1c1b7a31d47ed2","slug":"dengue-soldier-posted-in-lucknow-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में तैनात बरेली के सिपाही को डेंगू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में तैनात बरेली के सिपाही को डेंगू
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Sat, 17 Sep 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में एक और डेंगू का केस सामने आया है। हालांकि मरीज को डेंगू लखनऊ में हुआ है। शुक्रवार को वह अपने घर बरेली आकर प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहा है। एयरफोर्स नगरिया के रहने वाले मौलाना शहामत रजा खां के 22 वर्षीय बेटे शनीफ रजा खां लखनऊ कोतवाली में सिपाही के पद पर तैनात हैं। कुछ दिन पहले उनको बुखार आया तो लखनऊ में ही इलाज कराया। आराम न मिलने पर अस्पताल में डेंगू की जांच कराई जो पॉजीटिव पाया गया है। शनीफ बरेली स्थित अपने घर चले आए हैं और यहां राजेंद्रनगर में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। अभी स्वास्थ्य विभाग को इस संबंध में जानकारी नहीं है। अब तक जिले में डेंगू के आठ केस सामने आए हैं।
विज्ञापन