{"_id":"6192b98d5ca08836082e4356","slug":"dengu-bareilly-news-bly4662599189","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के दो नए मरीज मिले.. अब तक चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के दो नए मरीज मिले.. अब तक चार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। डेंगू के मरीज मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। 90 सैंपल की जांच में सोमवार को भी डेंगू के दो मरीज सामने आए। पिछले चार माह में 11 मरीजों की मौत डेंगू से हो चुकी है। वायरल बुखार से इस समय सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी अस्पतालों में भी बेड फुल है।
जिला अस्पताल की ओपीडी रोजाना करीब डेढ़ हजार से ऊपर जा रही है। रविवार को लिए गए 90 सैंपल की जांच में दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं, सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे करीब पंद्रह सौ मरीजों में 413 मरीजों में बुखार की पुष्टि हुई है। अब स्वास्थ्य विभाग डेंगू और मलेरिया की जांच के लिए इनका सैंपल लेगा।
सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि जिन क्षेत्रों में डेंगू के मरीज मिल रहे हैं, वहां टीमों को भेजकर रोजाना निरोधात्मक कार्रवाई कराई जा रही है। उन्हाेेंने कहा कि लोगों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है। सीएमओ ने बताया कि डेंगू से सुरक्षित रहने के लिए बचाव ही सबसे बेहतर उपाय है।
विज्ञापन
डेंगू के मच्छर दिन के समय में अधिक काटते हैं। पूरी आस्तीन वाले कपड़े ही पहनें। डेंगू के मच्छर आम तौर पर स्थिर और साफ पानी में प्रजनन करते हैं, इसलिए मच्छरों को बढ़ने से रोकने के लिए पानी एकत्रित न होने दें। सप्ताह में कम से कम एक बार खाली कंटेनर, फू लदान आदि से पानी निकालकर उन्हें साफ जरूर कर लें।
तीन मलेरिया के भी मिले मरीज
बरेली। सोमवार को मलेरिया के भी तीन मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 607 मरीजों की जांच कराई गई थी। इसमें तीन मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। जनवरी से अब तक एक लाख 84 हजार 665 मरीजों की जांच कराई गई, जिसमें 2313 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हो चुकी है।
मलेरिया से जिले में किसी की मौत नहीं हुई है। जिला मलेरिया अधिकारी देशराज सिंह ने कहा कि घर के आस-पास कभी पानी जमा न होने दें। इसके अलावा पानी अधिक मात्रा में पीएं, यह आपके शरीर को हाइड्रेट रखेगा। इससे मलेरिया के वायरस को मात देने में मदद मिलती है।