फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Demonstration of sanitation workers outside the Municipal Commissioner's offic

Bareilly News: सफाई कर्मियों का नगर आयुक्त के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

Sun, 17 Mar 2024 03:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 17 Mar 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of sanitation workers outside the Municipal Commissioner's offic
बरेली। शहर के 30 वार्डों को ठेके पर देने के बाद 311 कर्मचारियों को हटाकर दूसरे वार्ड में भेजने के बाद सफाई कर्मियों का आक्रोश थम नहीं रहा है। शनिवार को सफाई कर्मचारियों ने नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। वह लोग महापौर के पत्र का जवाब देने की मांग कर रहे है। इसके बाद नगर आयुक्त ने कुछ सफाईकर्मियों को बातचीत के लिए अंदर बुलाया। नगर आयुक्त ने साफ कह दिया कि इस मामले में अब जो भी फैसला लिया जाएगा वह बोर्ड की बैठक में होगा।
विज्ञापन

शहर के 30 वार्डों को ठेके पर देने के बाद यहां तैनात कर्मचारियों को दूसरे वार्डों में भेज दिया गया था। सफाई कर्मचारी इसका विरोध कर रहे हैं। बीते दिनों इसी मुद्दे को लेकर सफाई कर्मियाें ने हड़ताल की थी। महापौर के नगर आयुक्त को पत्र लिखने के बाद सफाई कर्मियों ने हड़ताल समाप्त की। पत्र में तीन दिन के लिए कर्मचारियों के तबादले स्थगित करके नीति निर्धारण कर तबादले करने के लिए कहा था। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि अभी तक नगर आयुक्त ने कोई फैसला नहीं लिया है। इसी को लेकर शनिवार को सफाई कर्मी इकट्ठा होकर नगर आयुक्त के कार्यालय के बाहर बैठ गए और प्रदर्शन करने लगे। इस पर अपर नगर आयुक्त सुनील कुमार बातचीत के लिए बाहर आए। काफी देर तक बातचीत के बाद भी सफाई कर्मी संतुष्ट नहीं हुए। उनका कहना है महापौर ने जो पत्र लिखा है उसके जवाब में नगर आयुक्त ने क्या किया, यह बताया जाए। इसके बाद तीन-चार सफाई कर्मियों को नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने अंदर बातचीत के लिए बुलाया। सफाई कर्मियों से साफ कह दिया कि इस मुद्दे को बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। बैठक में ही इसके बारे में फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed