{"_id":"667f48865227679936014174","slug":"demonstration-of-e-rickshaw-drivers-against-illegal-recovery-nawabganj-news-c-186-1-sbly1011-100266-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अवैध वसूली के खिलाफ ई-रिक्शा चालकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अवैध वसूली के खिलाफ ई-रिक्शा चालकों का प्रदर्शन
विज्ञापन
आंवला। रेलवे स्टेशन रोड पर प्रदर्शन करते ई-रिक्शा चालक-संवाद
आंवला। ई-रिक्शा चालकों ने आरपीएफ के खिलाफ अभद्रता व अवैध वसूली का आरोप लगाकर रेलवे स्टेशन रोड पर प्रदर्शन किया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
ई-रिक्शा चालक आरिफ, राजू, छोटा, लुक्का, नीरज, लटूरी, रामकिशन, भूरा आदिल आदि का कहना है कि वे नगर पालिका के बने पार्किंग स्थल पर रहते हैं। बावजूद आरपीएफ कर्मी परेशान व अभद्रता कर उनसे वसूली करते हैं। इससे उनको रोजी-रोटी कमाने में परेशानी हो रही है। अगर वे आरपीएफ कर्मियों की बात न माने तो कई बार चालान काट दिया जाता है, जिससे उन पर भार बढ़ जाता है। उनका कहना है कि आरपीएफ कर्मियों को कोई दिक्कत है तो वे कोई बोर्ड लगवा दें, जिससे ई-रिक्शा चालक उस स्थल तक नहीं जाएंगे।
आरपीएफ चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि आरोप निराधार है। चालक रेलवे स्टेशन के सामने गलत तरीके से रिक्शे खड़े कर देते हैं। इससे जाम लग जाता है। यात्रियों को भारी असुविधा होती है। सवारी बैठाने को लेकर झगड़ते हैं। चेतावनी के बाद भी वे बाज नहीं आते। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए सख्ती की जाती है। संवाद