फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Demonstration by placing dead body in front of police station

Bareilly News: थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन

Tue, 19 Sep 2023 02:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 19 Sep 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
Demonstration by placing dead body in front of police station
बहेड़ी। राईनवादा गांव में मुनीश की संदिग्ध मौत के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए परिजनों ने बसपा कार्यकर्ताओं के साथ थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे तक हंगामा होता रहा। परिजनों ने रिपोर्ट की कॉपी मिलने से पहले शव गांव ले जाने से मना कर दिया। हंगामे के बाद पुलिस ने टीकाराम, शिवचरन, राजवीर, लालबहादुर और वेद प्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

रविवार शाम उसका शव गांव से कुछ दूरी पर एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। वह तीन दिन से लापता था। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शाम छह बजे शव लेकर वह लोग थाने पहुंचे। बसपा के कार्यकर्ता भी साथ थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मुनीश की हत्या की गई है। आत्महत्या दिखाने के लिए शव पेड़ से लटका दिया गया। पुलिस आत्महत्या दिखाने की कोशिश कर रही है। रिपोर्ट दर्ज करने के लिए वह हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

मामले में इंस्पेक्टर क्राइम गुड्डू सिंह ने बताया कि परिजन शव लेकर गांव चले गए हैं। एहतियातन गांव में फोर्स तैनात की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed