फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   demolition action taken on illegal colonies in Bareilly

UP News: यहां लगातार दूसरे दिन चला बुलडोजर, 110 बीघा में बन रही अवैध कॉलोनियों को किया गया ध्वस्त

Sun, 03 Dec 2023 08:24 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 03 Dec 2023 08:24 AM IST
सार

बरेली में पीलीभीत बाईपास से लगे गांव पहाड़गंज और रामगंगा के निकट बीडीए ने शनिवार को अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। कार्रवाई से कॉलोनाइजरों में खलबली है। 

विज्ञापन
demolition action taken on illegal colonies in Bareilly
बुलडोजर से ध्वस्त किया गया अवैध निर्माण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई जारी है। लगातार दूसरे दिन बीडीए का बुलडोजर चला। शनिवार को पीलीभीत बाइपास से लगे गांव पहाड़गंज और रामगंगा नगर के निकट बीडीए ने अवैध रूप से बन रही कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। कार्रवाई से कॉलोनाइजरों में खलबली है। 

विज्ञापन


बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने बताया कि पहाड़गंज श्मशान भूमि के निकट 10 बीघा जमीन पर वीरेश गुर्जर, पीर बहोड़ा बैरियर-टू के निकट अहमद मियां 60 बीघा जमीन पर और रामगंगा नगर सेक्टर -1 के पीछे पहाड़गंज में मनोज 20 बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी बसा रहे थे। इसी गांव में रामवीर और राजवीर भी 20 बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी का निर्माण करा रहे थे। टीम को मानचित्र न दिखा पाने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंUP: अज्ञात वाहन की टक्कर से सिपाही की मौत, पत्नी और बच्चे घायल; साले की शादी शामिल होने जा रहा था परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एक दिन पहले यहां हुई थी कार्रवाई 
शुक्रवार को बदायूं रोड किनारे अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई थी। यहां आईटीबीपी रोड स्थित बुखारा गांव में प्रमोद शाहू 20 बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी का निर्माण कर रहे थे। बाउंड्रीवाल और अंदर सीसी रोड का निर्माण कर भूखंड चिन्हित कर दिए गए थे। इसी तरह लालफाटक के आगे दूरसंचार केंद्र के सामने 25 बीघा जमीन पर प्रदीप कुमार कॉलोनी बसा रहे थे। 


 

बीडीए की टीम ने मानचित्र मांगा तो दे नहीं सके। इस पर यहां सड़क, नाली और ऑफिस का ध्वस्तीकरण कर दिया गया। यहीं पास में ओम प्रकाश कश्यप 30 बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी बसा रहे थे। यहां प्लाट में मिट्टी भराई का काम पूरा कर लिया गया। भूखंड चिन्हित कर दिए गए और नाली निर्माण के साथ सीसी रोड बना दी गई। मानचित्र न दिखा पाने पर ध्वस्तीकरण कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed