{"_id":"64ed7b4727fefb78ec0edad9","slug":"demolished-more-than-50-illegal-houses-in-bareilly-2023-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली में बड़ी कार्रवाई: 100 बीघा जमीन पर बने 50 मकानों पर चला बुलडोजर; जांच परख कर ही खरीदें प्लॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में बड़ी कार्रवाई: 100 बीघा जमीन पर बने 50 मकानों पर चला बुलडोजर; जांच परख कर ही खरीदें प्लॉट
Tue, 29 Aug 2023 10:30 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 29 Aug 2023 10:30 AM IST
सार
शाहजहांपुर रोड किनारे अवैध रूप से कृष्णा सिटी कॉलोनी बसाई गई थी। सोमवार को बीडीए की प्रवर्तन टीम ने कॉलोनी के करीब 50 मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में खलबली है।
विज्ञापन
बुलडोजर से ध्वस्त कराए गए अवैध मकान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की प्रवर्तन टीम ने सोमवार को अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की। शाहजहांपुर रोड स्थित ग्राम मोहनपुर ठिरिया के निकट 100 बीघा जमीन पर बनाई गई कृष्णा सिटी कॉलोनी में 50 से अधिक मकानों को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
बीडीए के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि राकेश शर्मा (धनराज बिल्डर्स) की ओर से कृष्णा सिटी कॉलोनी विकसित की जा रही थी। सूचना पर सोमवार को प्रवर्तन दल मौके पर पहुंचा और अवैध तरीके से बसाई जा रही कॉलोनी पर बुलडोजर चला दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Dengue: डेंगू होने पर बिल्कुल न खाएं ये दवा, नहीं तो जा सकती है जान; ऐसे करें बीमारी से बचाव
विज्ञापन
बीडीए उपाध्यक्ष के मुताबिक 100 बीघा जमीन पर 50 भवन व पांच दुकानें बना दी गई थीं। कॉलोनी का गेट भी बना हुआ था। बिजली लाइन के खंभे भी लगाए गए थे। कुछ भवनों का निर्माण हो रहा था। प्रवर्तन दल ने प्राधिकरण की अनुमति से संबंधित दस्तावेज मांगा पर वे दिखा नहीं सके। इसीलिए कार्रवाई की गई है।
प्लॉट खरीदते वक्त दिखाएं सतर्कता
बीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि शहर व आसपास के क्षेत्र में किसी तरह की जमीन और प्लॉट खरीदते समय विक्रेता से मानचित्र स्वीकृति संबंधी अभिलेख मांगें। अभिलेख की बीडीए कार्यालय में जांच करा लें। कॉलोनी विकास प्राधिकरण से स्वीकृत है या नहीं, इसकी जांच के बाद ही प्लॉट खरीदें। बीडीए उपाध्यक्ष ने भी अनधिकृत निर्माण/अवैध कॉलोनियों के प्रति लोगों को सतर्क किया है।