{"_id":"69d2b11b18bb5e4beb0c4509","slug":"demand-to-deploy-lineman-at-hafizganj-substation-at-night-bareilly-news-c-181-1-sbly1012-104136-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हाफिजगंज उपकेंद्र पर रात में लाइनमैन तैनात करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हाफिजगंज उपकेंद्र पर रात में लाइनमैन तैनात करने की मांग
Mon, 06 Apr 2026 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाफिजगंज। क्षेत्र के बिजली घर पर रात में लाइनमैन की तैनाती नहीं है। रात में फॉल्ट होता है तो 35 गांवों के 1,800 उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति बाधित होती है। ग्रामीणों ने मुख्य अभियंता और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बिजली घर पर रात में लाइन मैन की तैनाती की मांग उठाई है।
पूर्व प्रधान मुख्तयार अंसारी ने बताया कि हाफिजगंज स्थित उपकेंद्र पर दिन में संविदा कर्मी और लाइनमैन व्यवस्था संभालते हैं। रात में केवल एक संविदाकर्मी ऑपरेटर व्यवस्था संभालता है। रात में लाइनमैन न होने से फॉल्ट होने पर 35 गांवों में अंधेरा हो जाता है। गर्मी में तो परेशानी और बढ़ जाती है। पूर्व प्रधान के अलावा राजू शर्मा, संजय गंगवार और जितेंद्र गंगवार ने रात में भी लाइनमैन की ड्यूटी लगाने की मांग उठाई है। इससे आपातकाल में बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होगी। एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि स्टाफ कम है लेकिन रात में कोई खराबी आने की सूचना मिलने पर रात में ही कर्मचारियों को भेजकर व्यवस्था ठीक कराई जाती है।