फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Demand made to the SDM for the repair of the dilapidated road.

Bareilly News: एसडीएम से की बदहाल मार्ग की मरम्मत की मांग

Wed, 08 Jul 2026 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 08 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Demand made to the SDM for the repair of the dilapidated road.
शीशगढ़। ग्राम पंचायत जिया नगला का मुख्य संपर्क मार्ग बदहाल है। बारिश में कीचड़ होने से दलदल बन गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि 10 साल से ग्राम प्रधान ने मार्ग को पक्का नहीं कराया है। गांव के अजय गंगवार, केदार सिंह, सचिन, राजेंद्र कुमार, मुकेश, इकरार हुसैन, शहजादे, मोहित, अमित, इकबाल आदि ने एसडीएम मीरगंज को शिकायती पत्र दिया और सड़क के निर्माण की मांग उठाई। बताया कि इस मार्ग से आवागमन दूभर हो गया है। बरसात में दलदल बन जाता है। इससे पैदल यात्री भी फिसल जाते हैं। दोपहिया वाहन सवारों को हादसे की आशंका रहती है। यह रास्ता प्राचीन शिव मंदिर तक जाता है। सावन में कांवड़ यात्री यहां से गुजरते हैं। पक्की सड़क न होने से उनको परेशानी झेलनी पड़ती है। इस संबंध में एसडीएम मीरगंज निधि शुक्ला ने बताया कि रास्ते को सही कराने के लिए ग्राम विकास अधिकारी को पत्र भेजा है। क्षेत्र के लेखपाल को भी जांच करके रास्ता सही कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed