फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Demand for a platform and foot-over bridge at Bhitaura railway station.

Bareilly News: भिटौरा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म और फुटओवर ब्रिज की मांग

Sat, 13 Jun 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 13 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Demand for a platform and foot-over bridge at Bhitaura railway station.
फतेहगंज पश्चिमी। भिटौरा रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज न होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सामान लेकर रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसे का खतरा बना रहता है। दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों को काफी दिक्कत होती है। कस्बा के मनोज कुमार आदि ने बताया कि रात 9 से 10 बजे के बीच 15304 नई दिल्ली-कासगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस डाउन ट्रैक पर आती है। दूसरा प्लेटफॉर्म न होने के कारण ट्रेन अक्सर लूप लाइन पर खड़ी होती है। इससे यात्रियों को उतरने और रेल पटरी पार करने में जोखिम रहता है। कस्बा और आसपास के इलाके के लोगों ने रेल मंत्री, रेल मंत्रालय और मुरादाबाद रेल मंडल को पत्र भेजकर भिटौरा स्टेशन पर दो नंबर प्लेटफॉर्म और फुटओवर ब्रिज के निर्माण की मांग की है।स्टेशन अधीक्षक रमेश चंद्रा ने कहा कि अधिकारियों को पत्र भेजकर समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed