{"_id":"6b0c195391de39f01000d43e","slug":"delta-ranking-of-aspirational-blocks-fatehganj-pashchimi-bareilly-tops-the-list-in-uttar-pradesh-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकांक्षी ब्लॉकों की डेल्टा रैंकिंग: प्रदेश में बरेली का फतेहगंज पश्चिमी अव्वल, शेरगढ़ को मिला तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकांक्षी ब्लॉकों की डेल्टा रैंकिंग: प्रदेश में बरेली का फतेहगंज पश्चिमी अव्वल, शेरगढ़ को मिला तीसरा स्थान
Sun, 29 Nov 2026 05:54 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 29 Nov 2026 05:54 PM IST
सार
आकांक्षी ब्लॉकों की डेल्टा रैंकिंग में बरेली जनपद के दो विकास खंडों ने स्थान पाया है। फतेहगंज ने प्रथम और शेरगढ़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक का उप स्वास्थ्य केंद्र
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
प्रदेश के 108 आकांक्षी विकास खंडों के बीच हुई प्रतिस्पर्धा में बरेली के दो ब्लॉकों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आधारभूत अवसंरचना के क्षेत्र में फतेहगंज पश्चिमी ने प्रदेश में पहला और शेरगढ़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर शासन ने दोनों ब्लॉकों को 'क्रिटिकल गैप्स योजना' के तहत कुल दो करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी है। मार्च 2025 से मार्च 2026 तक की प्रगति के आधार पर जारी डेल्टा रैंकिंग के तहत फतेहगंज पश्चिमी को 1.5 करोड़ और शेरगढ़ को 50 लाख रुपये मिले हैं।
विज्ञापन
इस धनराशि का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, पेयजल और अन्य जरूरी विकास कार्यों पर किया जाएगा। इस उपलब्धि पर मुख्य विकास अधिकारी ने अपर सांख्यिकीय अधिकारी राजेश चंद्र पांडेय के साथ दोनों ब्लॉकों के अधिकारियों और सीएम फेलो को बधाई दी है।
विज्ञापन
