फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   20 buses will run from Bareilly to Delhi on Diwali

Bareilly News: दिवाली पर दिल्ली का सफर होगा मुश्किल, बरेली से 50 की जगह सिर्फ 20 बसें ही चलेंगी

Thu, 02 Nov 2023 06:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 02 Nov 2023 06:44 AM IST
सार

दिल्ली में पुरानी बसों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। सिर्फ डीजल चालित बीएस-6 मॉडल, सीएनजी और ई-बसों ही चल सकेंगी। बरेली डिपो के पास बीएस-6 मॉडल की 10 और रुहेलखंड डिपो के पास 11 बसें ही हैं। इनमें से 20 का संचालन शुरू कर दिया गया है। 

विज्ञापन
20 buses will run from Bareilly to Delhi on Diwali
रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली नजदीक है। ऐसे में दिल्ली जाने के लिए बसों में यात्रा करना मुश्किल भरा हो सकता है। डीजल चालित बीएस-6 मॉडल, सीएनजी और ई-बसों के अलावा अन्य बसों के दिल्ली में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। बरेली डिपो के पास बीएस-6 मॉडल की 10 और रुहेलखंड डिपो के पास 11 बसें ही हैं। इनमें से 20 बसों का संचालन बुधवार से आनंद विहार के लिए शुरू कर दिया गया है। रीजन की ओर से 31 नई बसों की मांग की गई थी, लेकिन दिवाली से पहले उनका मिल पाना मुश्किल है।

विज्ञापन


प्रतिबंध से पहले बरेली और रुहेलखंड डिपो की 50 बसें आनंद विहार व 25 कौशांबी जाती थीं। अब प्रतिबंध लागू होने के बाद इस रूट पर समस्या बढ़ गई है। दिवाली पर इस रूट पर अतिरिक्त यात्रियों का दबाव भी होगा। इससे निपटने के लिए बरेली डिपो ने 17 व रुहेलखंड डिपो ने 14 बीएस-6 मॉडल बसों की मांग मुख्यालय से की है। हालांकि, दिवाली से पहले इनका मिल पाना मुश्किल है। अब अधिकारी बसों के फेरे आदि बढ़ाकर किसी तरह प्रबंधन में जुटे हुए हैं। इसके बाद भी यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद कम है।
विज्ञापन


आठ वर्ष से अधिक पुरानी बसों के कौशांबी जाने पर भी रोक
बीएस-4 मॉडल की बसें कौशांबी बस अड्डे तक ही जा सकती हैं, लेकिन इनमें भी आठ वर्ष से अधिक पुरानी बसों को प्रवेश नहीं मिलेगा। त्योहारी सीजन में इस प्रतिबंध ने परेशानी को और बढ़ा दिया है। अधिकारी इसका विकल्प तलाशने के लिए मशक्कत कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएस-6 मॉडल की 79 बसें आवंटित
रीजन के बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत डिपो को बीएस-6 मॉडल की 79 नई बसें मिलनी हैं। मुख्यालय ने पिछले महीने ही इन बसों का आवंटन कर दिया था। बताया जा रहा था कि इन बसों की आमद नवरात्र में शुरू हो जाएगी, लेकिन अब तक एक भी बस नहीं मिली है।

सेवा प्रबंधक धनजी राम ने बताया कि एक नवंबर से आनंद विहार के लिए सिर्फ बीएस-6 मॉडल बसों का संचालन किया जा रहा है। रीजन को बीएस-6 मॉडल की 79 बसें मिलनी हैं। बीएस-4 मॉडल बसों का संचालन कौशांबी तक ही किया जाएगा। त्योहार पर यात्रियों को समस्या न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed