फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   delhi flight late for one week

हवा में भी जाम..! दिल्ली की फ्लाइट हफ्ते भर से घंटों लेट

Thu, 14 Apr 2022 11:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
delhi flight late for one week
बरेली। ट्रेनों और बसों के लंबे और मुश्किल भरे जिस सफर से निजात पाने के लिए बरेली के लोगों ने एयरपोर्ट का 20 साल से ज्यादा इंतजार किया, अब वह भी उनकी उम्मीद को पूरा नहीं कर पा रहा है। वैसे तो मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरू तीनों शहरों की उड़ान समय पर नहीं हो पा रही है, लेकिन दिल्ली की फ्लाइट का हफ्ते भर से घंटों लेट होना सिरदर्द बन गया है। बुधवार को एयरपोर्ट पर इसी वजह से दो घंटे हंगामा हुआ।
विज्ञापन

दरअसल, यात्रियों के मुताबिक दिल्ली की फ्लाइट हफ्ते भर से भी ज्यादा समय से रोजाना दो से तीन घंटे तक लेट हो रही है। इस वजह से कम समय में दिल्ली जाकर अपना काम निपटाने और वापस लौटने की उनकी मंशा पर पानी फिर रहा है। तीन घंटे हवाई अड्डे पर ही इंतजार करने की वजह से दिल्ली आने-जाने में ट्रेन से भी ज्यादा समय लग रहा है। ऊपर से एयरलाइन के प्रतिनिधि भी कोई संतुष्ट करने वाला जवाब देने को तैयार नहीं होते।
विज्ञापन

बुधवार को भी दिल्ली की फ्लाइट जब तीन घंटे से भी ज्यादा लेट हो गई तो यात्रियों के सब्र का बांध टूट गया। दर्जनों यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने एयरलाइन प्रतिनिधि को घेरकर किराया वापस मांगना शुरू कर दिया। एयरलाइन प्रतिनिधि के कन्नी काटने की कोशिश करने पर यात्रियों ने शोरशराबा शुरू कर दिया। एयरलाइन प्रतिनिधि लगातार उन्हें समझाने की कोशिश करते रहे लेकिन वे उनकी एक सुनने को तैयार नहीं थे। हवाई अड्डे पर करीब दो घंटे तक यात्रियों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ बजे का समय है मगर 4:45 बजे उड़ा विमान
बरेली से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट का समय दोपहर एक बजकर 35 मिनट का है। पिछले एक सप्ताह से यह फ्लाइट रोजाना दो-तीन घंटे देरी से उड़ान भर रही है। बुधवार को दिल्ली के लिए विमान ने 4.45 बजे उड़ान भरी। करीब ढाई बजे से यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। ज्यादातर यात्री अपना किराया वापस मांग रहे थे। एयरलाइन प्रतिनिधि ने यह कहकर किराया वापस कराने से इनकार कर दिया कि इस तरह का कोई प्रावधान ही नहीं है। आखिरकार काफी नोकझोंक के बाद यात्री विमान में सवार होकर दिल्ली रवाना हुए।
दिल्ली से कनेक्टिंग फ्लाइट मिस हुई तो घर लौट गए कई यात्री
हंगामा करने वाले यात्रियों में ज्यादातर वे लोग थे जिन्हें दिल्ली से देश के दूसरे शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़नी थी। बरेली में ही तीन घंटे फ्लाइट लेट होने की वजह से दिल्ली में कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ने का उनका समय निकल गया। उनका पूरा कार्यक्रम ही बिगड़ गया। नतीजा यह हुआ कि इन यात्रियों ने दिल्ली की फ्लाइट छोड़ दी और घर लौट गए। हालांकि लौटने से पहले वे काफी देर अपना किराया वापस लेने का जतन करते रहे लेकिन उन्हें किराया भी वापस नहीं मिल पाया।

दिल्ली से ही देरी से आई थी फ्लाइट
यात्रियों ने बताया कि दिल्ली से फ्लाइट आने का समय दोपहर 1.10 बजे है। मगर बुधवार को यह फ्लाइट अपराह्न 4.10 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंची और इसी वजह से वापसी के लिए भी लेट हो गई। ऐसा करीब एक सप्ताह से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed