फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Delay in start of classes in university, Bareilly College will open from tomorrow

आईवीआरआई में अगले साल से बनने लगेंगे पशुओं के कृत्रिम अंग

Mon, 23 Nov 2020 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Delay in start of classes in university, Bareilly College will open from tomorrow
आईवीआरआई - फोटो : सोशल नेटवर्क

शल्य चिकित्सा विभाग के वैज्ञानिक मंगवा रहे सामग्री, पशुओं को लगाए भी जाएंगे कृत्रिम अंग

विज्ञापन
बरेली। राष्ट्रीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) में अगले साल से पशुओं के कृत्रिम अंग बनने शुरू हो जाएंगे। इसके लिए आईवीआरआई के शल्य चिकित्सा (सर्जरी) विभाग के वैज्ञानिकों ने दिल्ली, जयपुर सहित कई जगहों से प्लास्टिक सहित अन्य सामग्री मंगाना शुरू करा दिया है। वैज्ञानिक ट्रेनिंग भी ले रहे हैं। इससे पशुओं के पैर या हाथ कट जाने पर उनका इलाज होने के साथ इससे पशु मालिकों को भी बड़ी राहत मिलेगी। आईवीआरआई में ही पशुओं को कृत्रिम अंग लगाए भी जाएंगे।
आईवीआरआई के शल्य चिकित्सा विभाग में अभी पशुओं के पैर में खराबी होने पर उन्हें काट दिया जाता है। कृत्रिम अंग तैयार करने की अब तक कोई सुविधा नहीं है। ऐसे में कुत्ता, बकरी, बिल्ली के साथ गाय और भैंस के हाथ पैर में खराबी या टूटने पर चिकित्सकों के सामने उन्हें काटने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था। इससे पशुपालकों को परेशानी के साथ ही पशुओं को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अमरपाल का कहना है कि आईवीआरआई के वैज्ञानिक काफी समय से यह प्रयास कर रहे थे कि शल्य चिकित्सा में पशुओं के कृत्रिम अंग लगाए जाने का काम भी प्रारंभ हो। इसके लिए काफी समय से वैज्ञानिक प्रयासरत थे। दिल्ली, जयपुर सहित कई जगहों से पशुओं के कृत्रिम अंग बनाने के लिए प्लास्टिक और मेटल की सामग्री मंगवा ली गई है। अब चिकित्सक इसकी ट्रेनिंग भी ले रहे हैं कि पशुओं के कटे अंगों की नापजोख के साथ उन्हें किस तरह से तैयार किया जाए। वैज्ञानिकों का दावा है कि आईवीआरआई में पशुओं के कृत्रिम अंग लगाने की सुविधा अगले साल से प्रारंभ हो जाएगी।
विज्ञापन

30 लाख रुपये से बनाया गया मॉड्युलर ऑपरेशन रूम
आईवीआरआई के शल्य चिकित्सा विभाग में जानवरों के ऑपरेशन के लिए मॉड्युलर आपरेशन रूम तैयार किया गया है। इसकी दीवार स्टील से बनी है, ताकि उनकी अच्छी सफाई के साथ संक्रमण से बचाव किया जा सके। इसमें जानवरों के लिए एक्स-रे मशीन, ऑक्सीजन सिलिंडर सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईवीआरआई के वैज्ञानिकों की कोशिश है कि अगले साल से पशुओं में कृत्रिम अंग लगाने की सुविधा प्रारंभ हो जाए। इसके लिए ट्रेनिंग भी दी जा रही है। - डॉ. अमरपाल, विभागाध्यक्ष (शल्य चिकित्सा), आईवीआरआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed