फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Delapir Mandi measured, will be rejuvenated in six months

Bareilly News: डेलापीर मंडी की हुई नापजोख, छह माह में होगा कायाकल्प

Thu, 12 Sep 2024 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Delapir Mandi measured, will be rejuvenated in six months
बरेली। छह माह में डेलापीर मंडी का कायाकल्प होगा। इसके लिए बुधवार को परिसर की नापजोख की गई। अधिकारी क्षतिग्रस्त 28 दुकानों का एस्टीमेट तैयार कर रहे हैं। इनमें से सात दुकानों का नए सिरे से निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन




डेलापीर फल मंडी में आग लगने से करोड़ों रुपये का नुकसान होने के कारण आढ़ती परेशान हैं। मंगलवार को लखनऊ से आई टीम ने मंडी का निरीक्षण कर जल्द काम शुरू करानेे के निर्देश दिए थे। बुधवार को पैमाइश के दौरान यह सामने आया कि सात दुकानों का निर्माण नए सिरे से होना है। मंडी परिषद के अधिकारियों का कहना है कि यह आंकड़ा अभी घट या बढ़ भी सकता है।
विज्ञापन

टीम को कई लिंटर क्षतिग्रस्त मिले हैं। उन्हें मरम्मत से सुधारा जा सकता है, लेकिन मजबूती परखना भी जरूरी है। ऐसे में इंजीनियरों की टीम भी मंडी का मुआयना करेगी। इसके बाद तय होगा कि कहां मरम्मत होनी है, कौन से लिंटर नए डाले जाने हैं। हालांकि, पिलर की सिर्फ मरम्मत होनी है। उसकी मजबूती पर कोई असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट ने किया नुकसान का आकलन
आढ़तियों को हुए नुकसान के आकलन के लिए सिटी मजिस्ट्रेट राजीव शुक्ला भी बुधवार को मंडी पहुंचे। उन्होंने आढ़तियों से बात की और उनकी ओर से मंडी परिषद को सौंपे गए ब्योरे की जानकारी ली। उन्होेंने आढ़तियों को जल्द मुआवजा दिलाने की बात कही है। संवाद


मंडी की नापजोख की गई है, जल्द ही पुनर्निर्माण शुरू किया जाएगा। नुकसान के आकलन के लिए सिटी मजिस्ट्रेट ने भी मंडी का दौरा किया है। आढ़तियों को जल्द राहत पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। - संतोष यादव, मंडी सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed